Advertisement

महाराजा रणजीत सिंह के बनवाए किले में होगी चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी, रोहित शर्मा का जाना तय नहीं

पीसीबी और आईसीसी ने साथ मिलकर चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी 16 फरवरी को लौहार के हजूरी किले में कराएंगे. हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.

Latest News
महाराजा रणजीत सिंह के बनवाए किले में होगी चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी, रोहित शर्मा का जाना तय नहीं
Add DNA as a Preferred Source

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ओपनिंग सेरेमनी की डेट का ऐलान कर दिया गया है. इसका आयोजन रणजीत सिंह के बनवाए हजूरी किले में होगा. इसके लिए 16 फरवरी की तारीख तय की गई है. इसमें सभी टीमों के कप्तानों के फोटोशूट भी होंगे. मगर इसमें रोहित शर्मा हिस्सा लेंगे या नहीं अब ये तय नहीं हो सका है. 

रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(PCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(ICC) मिलकर ओपनिंग सेरेमनी की घोषणा करेगी. 

 महाराजा रणजीत सिंह के बनवाए किले में होगा कार्यक्रम

पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में अभी रेनोवेशन का काम चल रहा है. जिसकी दोबारा ओपनिंग पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ 7 फरवरी को करेंगे. 

वही कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम को 11 फरवरी को फिर से ओपन किया जाएगा. जिसमें पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी सम्मानित अतिथि होंगे.इस मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा. 

 

हजूरी बाग का किला महाराजा रणजीत सिंह के शासन में बना था. उन्होंने इसे शुजा शाह दुर्रानी से कोहिनूर हीरा हासिल करने पर ये किला बनवाया था. यहां पर हाल ही में पीएसएल का ड्रॉफ्ट का भी आयोजन हुआ था. 

ओपनिंग सेरेमनी में कई दिग्गज लेंगे हिस्सा 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ओपनिंग सेरेमनी में पाकिस्तान के कई दिग्गज हिस्सा लेंगे. जिसमें पाकिस्तान के जाने-पहचाने चेहरों के अलावा क्रिकेटर्स और आईसीसी के बड़े अधिकारी शामिल होंगे. 

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement