Advertisement

क्या इंग्लैंड करेगा अफगानिस्तान के खिलाफ मैच का बॉयकॉट! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ECB ने लिया बड़ा फैसला 

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है. जिसमें इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम 26 फरवरी को मैच खेलेगी. इस पर ईसीबी ने बड़ा फैसला किया है.

Latest News
क्या इंग्लैंड करेगा अफगानिस्तान के खिलाफ मैच का बॉयकॉट! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ECB ने लिया बड़ा फैसला 
Add DNA as a Preferred Source

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है. लेकिन इससे पहले इंग्लैंड के अफगानिस्तान मैच को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है.

पिछले महीने ब्रिटिश के कई राजनेताओं ने ईसीबी से अफगानिस्तान के मैच का बहिष्कार करने का अनुरोध किया था. जो 26 फरवरी को लाहौर में खेला जाना है. जिसपर इसीबी ने बड़ा फैसला ले लिया. 

ईसीबी ने लिया बड़ा फैसला 

चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान का मैच बॉयकॉट करने की मांग पर ईसीबी के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि हम सरकार, आईसीसी और खिलाड़ियों से बातचीत करने के बाद मैच खेलने का फैसला करेंगे. थॉम्पसन ने कहा कि अकेले क्रिकेट समुदाय ही अफगानिस्तान की समस्याओं से नहीं निपट सकता. 

 

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि  हमें पता चला है कि अफगानी लोगों के लिए क्रिकेट मनोरंजन का एक मुख्य स्त्रोत है और हम इसी वजह से इस मैच का बहिष्कार नहीं करने वाले हैं.

भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान लिया फैसला 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. जिस सीरीज के बीच ईसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी  में अफगानिस्तान मैच को लेकर फैसला कर लिया है. 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. जोकि उनकी तैयारी के लिहाज से अच्छी खबर नहीं है. क्योंकि इंग्लैंड की बल्लेबाजी स्ट्रॉगल करते हुए नजर आ रही है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement