Advertisement

IPL 2025 सीजन की तारीख का ऐलान, 21 मार्च को होगा आगाज, चेयरमैन अरुण धूमल ने डेट की कन्फर्म

आईपीएल 2025 की सीजन के डेट्स फाइनल हो चुके है. जल्द ही इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला 21 मार्च को खेला जाएगा.

Latest News
IPL 2025 सीजन की तारीख का ऐलान,  21 मार्च को होगा आगाज,  चेयरमैन अरुण धूमल ने डेट की कन्फर्म
Add DNA as a Preferred Source

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ गई है. फैंस को चैंपियंस ट्रॉफी के ठीक बाद आईपीएल का दीदार करने को मिलेगा. आईपीएल के डेट्स का खुलासा हो गया है. अब फैंस पूरे शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं. आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत 21 मार्च से होगी. 

आईपीएल के चैयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि नए सीजन की शुरुआत 21 मार्च से होगी. उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. 

सऊदी अरब में हुआ था मेगा ऑक्शन 

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब में हुआ था. जहां भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. जिनका लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा. वही श्रेयस अय्यर को पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. जो आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने. 


 

आईपीएल के इस सीजन में कुल 74 मुकाबलें खेले जाएंगे. जहां पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. वही आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जा सकता है. 

नई होंगे कोई बड़े बदलाव

आईपीएल 2025 के सीजन को लेकर बड़ी खबर ये भी है कि इस बार कोई बड़े बदलाव नहीं होंगे. आईपीएल के चैयरमैन अरुण धूमल ने कहा इस बार आईपीएल नियमों में बड़े बदलाव नहीं होंगे. 

पिछले 2 सीजन से चले आ रहे नियमों को जारी रखा जाएगा. जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर रुल को भी जारी रखा गया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement