स्पोर्ट्स
Riteish Deshmukh 6 In Celebrity Cricket League: चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह को अब एक्टर रितेश देशमुख की वजह से टेंशन हो सकती है.
डीएनए हिंदी: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (Celebrity Cricket League) में मुंबई हीरोज के कप्तान रितेश देशमुख ने शानदार पारी खेली. अपनी इनिंग में उन्होंने कई छक्के भी लगाए. उनकी इस आतिशी पारी की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. कुछ फैंस तो उनके छक्कों की तुलना टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से कर रहे हैं. हालांकि कप्तान की पारी के बाद भी मुंबई हीरोज को पहले मुकाबले में चेन्नई राइनो से हार का सामना करना पड़ा है.
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में नजर आए कई सितारे
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में फिल्मों की दुनिया के कई स्टार्स मैच खेलते हैं. इस साल भी इसका आयोजन हो रहा है. सोहेल खान जैसे स्टार भी इस मैच में हिस्सा लेते हैं. रितेश देशमुख के छक्के देखकर फैंस उनकी तुलना रोहित शर्मा से भी कर रहे हैं. कुछ फैंस ने तो उन्हें ऐसे बैटिंग करते हुए मजाक में लिख दिया कि अब जसप्रीत बुमराह का करियर खतरे में हैं.
यह भी पढ़ें: Virat Kohli अनुष्का शर्मा को छोड़ साड़ी के फॉल सा पर सोनाक्षी सिन्हा के साथ लगा रहे ठुमके
जसप्रीत बुमराह की वापसी IPL में हो सकती है
जसप्रीत बुमराह की वापसी की बात की जाए तो उम्मीद की जा रही है कि वह सीधे इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में वापसी करेंगे. पहले उनके ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज में वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी. हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस साल होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए बीसीसीआई ने उनके लिए खास प्लान भी बनाया है. बीसीसीआई उनके वर्क लोड को मैनेज करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए मुंबई इंडियंस से भी चर्चा की जाएगी.
यह भी पढ़ें: शराब के नशे में ही तोड़ दिया था ऑस्ट्रेलिया का गुरूर, आज मना रहा अपना बर्थडे
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.