Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2023 Mini Auction: भारत के खिलाफ रन बरसाने वाले खिलाड़ी को खरीद कर जूनियर अंबानी ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

Cameron Green Sold To Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के सामने कीरेन पोलार्ड के रिप्लेसमेंट की चुनौती थी. फ्रेंचाइजी ने कैमरुन ग्रीन को खरीद जश्न मनाया.

IPL 2023 Mini Auction: भारत के खिलाफ रन बरसाने वाले खिलाड़ी को खरीद कर जूनियर अंबानी ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

IPL 2023 Mini Auction Mumbai Indians

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल की सबसे सफल टीम है लेकिन उनका पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था. फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 (IPL Mini Auction 2023) काफी अहम है क्योंकि उन्हें टीम के लिए कुछ अच्छे रिप्लेसमेंट चाहिए. कीरेन पोलार्ड की जगह वैसा ही कोई धाकड़ और मैच विनर खिलाड़ी चाहिए था और फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन पर भरोसा किया. इस खिलाड़ी के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच दिलचस्प जंग भी रही लेकिन आखिरकार आकाश अंबानी की टीम ने बाजी मारी. इसके बाद उनका जश्न भी देखने लायक रहा. 

Cameron Green Sold To Mumbai with 17.5 cr
कैमरुन ग्रीन को खरीदने में दिल्ली कैपिटल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई थी और इसलिए 2करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी के लिए बोली 17.5 करोड़ पर जाकर रुकी. दिल्ली और मुंबई दोनों ही इस खिलााड़ी को टीम से जोड़ना चाहती थीं और अंत में अंबानी की टीम जीत गई. 

ग्रीन को फ्रेंचाइजी के खरीदने के बाद आकाश अंबानी खुशी से झूम उठे. आम तौर पर काफी संयत दिखने वाले जूनियर अंबानी ने टेबल पर मौजूद दूसरे साथियों से कुछ कहा और फिर मुस्कुराते दिखे और सबने हाथ भी मिलाया. 

यह भी पढे़ं: IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन की गर्लफ्रेंड हैं पूरी बॉर्बी डॉल, हॉटनेस में देती बड़े स्टार्स को मात

कीरेन पोलार्ड की तरह मैच विनर बनेंगे ग्रीन? 
ग्रीन के बारे में क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि वह कीरेन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं. पोलार्ड इस बार मुंबई के बैटिंग कोच हैं लेकिन लंबे समय तक वह बतौ ऑलराउंडर फ्रेंचाइजी के लिए मैच विनिंग पारियां खेलते रहे हैं. मुंबई इंडियंस को इस साल फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की जरूरत थी क्योंकि हार्दिक पंड्या और कीरेन पोलार्ड के फ्रेंचाइजी से अलग होने के बाद यह कमी साफ दिख रही थी. अब देखना है कि भारत के खिलाफ ग्रीन ने कहर ढाया था वैसा ही कमाल वह आईपीएल में भी कर पाते हैं या नहीं. 

यह भी पढे़ं: CSK Full Players List in IPL 2023 Auction: सीएसके की टीम में कौन-कौन, यहां देखें पूरी लिस्ट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement