स्पोर्ट्स
Virat kohli Test Retirement: वेस्ट इंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट संन्यास को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संयास न लेने को मना लिया जाएगा.
Virat kohli Test Retirement: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के बाद बल्लेबाज विराट कोहली के भी टेस्ट से सन्यास की खबरें सामने आ रही है. इन्हीं खबरों के बीच वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा है कि कोहली को सन्यास नहीं लेना चाहिए. बता दें कि शनिवार को पता चला था कि 36 वर्षीय कोहली ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में खेलना छोड़ने के अपने फैसले के बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से संपर्क किया था. हालांकि इस पर बोर्ड के एक बड़े अधिकारी ने बात की थी और विराट कोहली से कहा था कि एक बार इस फैसले पर पुनर्विचार कर ले.
विराट कोहली को लेकर ब्रायन लारा का नया पोस्ट
विराट कोहली के सन्यास को लेकर ब्रायन लारा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. उन्होंने पोस्ट में कोहली को अपने बाकी टेस्ट करियर में 60 से ऊपर की औसत से बल्लेबाजी करने का समर्थन किया. लारा ने लिखा कि "टेस्ट क्रिकेट को विराट की जरूरत है!! उन्हें मना लिया जाएगा. वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं. विराट कोहली अपने बचे हुए टेस्ट करियर में 60 से ऊपर की औसत से रन बनाने जा रहे हैं."
इंग्लैंड सीरीज के लिए चुनना पड़ेगा नया कप्तान
बता दें कि 2024-25 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने गए थे तो उनका समय अच्छा नहीं था. उन्होंने पर्थ में दूसरी पारी में शतक लगाया था जिसके वजह से भारत 295 रनों मैच जीता था. लेकिन उसके बाद कोहली ने अपनी लय खो दी और भारत ने मेलबर्न, एडिलेड और सिडनी में हार के साथ सीरीज 1-3 से गंवा दी. बता दें कि हाल ही में रोहित शर्मा ने अपने 11 साल के टेस्ट करियर को विराम दे दिया है. अब वह आने वाल इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे और टीम इंडिया को इस सीरीज के लिए नया कप्तान चुनना पड़ेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.