Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PCB की शर्मनाक हरकत, युवा बल्लेबाज को दूसरे देश खेलने भेजकर वापस बुलाया, फ्लाइट के पैसे तक नहीं दिए

Mohammad Haris leaves BPL 2024: बीपीएल 2024 खेलने बांग्लादेश पहुंचे युवा बल्लेबाज मोहम्मद हारिस को पीसीबी के शर्मनाक हरकत की वजह से वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा है. पीसीबी ने हारिस को एनओसी देने का वादा किया था, लेकिन बाद में इनकार कर दिया.

Latest News
PCB की शर्मनाक हरकत, युवा बल्लेबाज को दूसरे देश खेलने भेजकर वापस बुलाया, फ्लाइट के पैसे तक नहीं दिए

मोहम्मद हारिस पहले ही दो विदेशी टी20 लीग में खेल चुके थे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने ही युवा खिलाड़ी के साथ शर्मनाक हरकत कर दी है. दरअसल, युवा बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2024 में खेलने की इच्छा जताई थी. इसके लिए उन्होंने बोर्ड से एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की मांग की. पीसीबी ने उन्हें18 जनवरी को एनओसी देने का वादा किया था. जब हारिस बीपीएल खेलने बांग्लादेश पहुंचे तब पीसीबी ने आखिरी समय में एनओसी देने से इनकार कर दिया. ऐसे में हारिस को कुछ दिनों के अंदर ही वापस अपने वतन लौटना पड़ा है. पीसीबी ने हारिस के रिटर्न टिकट के पैसे भी नहीं दिए.

फ्रैंचाइजी ने किया रिटर्न टिकट का इंतजाम

हारिस बीपीएल में चट्टोग्राम चैलेंजर्स की ओर से खेलने वाले थे. फ्रैंचाइजी ने ही हारिस के रिटर्न टिकट का इंतजाम किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हारिस ने बीपीएल में खेलने के लिए पीसीबी से एनओसी की मांग की थी. उन्होंने 17 जनवरी का टिकट करवाया और पीसीबी की ओर से 18 जनवरी को एनओसी देने का वादा किया गया था. लेकिन बांग्लादेश पहुंचने के बाद पीसीबी हारिस को एनओसी देने से मुकर गया. बोर्ड ने हवाला दिया कि हारिस पहले ही दो लीग खेल चुके हैं. इतना ही नहीं पीसीबी ने हारिस की रिटर्न टिकट का खर्च उठाने से भी मना कर दिया. ऐसे में उनकी फ्रेंचाइजी ने घर वापसी की फ्लाइट बुक कराई.'' बता दें कि बीपीएल 2024 का आगाज 19 जनवरी को हुआ था. यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज सीरीज से बाहर, जानें वजह

हारिस ने पिछले साल जुलाई-अगस्त में लंका प्रीमियर लीग और ग्लोबल टी20 खेला था. ऐसे में पीसीबी के तय शर्तों के मुताबिक वह जुलाई 2023 से जुलाई 2024 के बीच तीसरे विदेशी टी20 लीग में नहीं खेल सकते थे. इसीलिए उन्हें बीपीएल के लिए एनओसी नहीं दिया गया.

हारिस ने कहा, "मेरा ख्याल रखने और मुझे यह अवसर देने के लिए चट्टोग्राम टीम मैनेजमेंट और बसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. बांग्लादेश में मौजूद अपने फैंस को अपने प्रदर्शन से अच्छा अनुभव देने के इरादे से मैं समय पर यहां आ गया था. लेकिन दुर्भाग्यवश मुझे एनओसी नहीं मिल पाई. लिहाजा मैं नहीं खेल पाऊंगा. मुझे पता है कि मेरी टीम को मेरी जरूरत थी लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि अगले साल मैं बीपीएल जरूर खेलूंगा."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement