Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 12 साल की उम्र में किया रणजी डेब्यू, सामने आई उम्र फर्जीवाड़े की बात

वैभव सूर्यवंशी ने 5 जनवरी 2024 को मुंबई के खिलाफ रणजी डेब्यू किया. उनकी उम्र 12 साल बताई जा रही है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह खुद कहते नजर आ रहे हैं कि सितंबर 2023 में वह 14 साल के हो जाएंगे. 

Latest News
बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 12 साल की उम्र में किया रणजी डेब्यू, सामने आई उम्र फर्जीवाड़े की बात

वैभव सूर्यवंशी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कल यानी शुक्रवार 5 जनवरी को रणजी ट्रॉफी के नए सीजन का आगाज हुआ. पहले ही दिन बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू किया. इसी के साथ वह सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने. वैभव ने पटना के मोइन उल हक स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ रणजी मुकाबले में डेब्यू कर यह कीर्तिमान बनाया. हालांकि उनकी उम्र के फर्जीवाड़ा को लेकर बातें सामने आ रही हैं. एक वायरल हो रहे वीडियो में वैभव खुद बताते हैं कि वह सितंबर में 14 साल के हो जाएंगे. वह वीडियो अप्रैल 2023 में एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.

यह भी पढ़ें: रणजी मैच के दौरान बवाल, बिहार की दो टीमें मुंबई के खिलाफ मैच खेलने पहुंची, जमकर हुआ हंगामा

क्या वैभव सूर्यवंशी की फर्जी है उम्र?

वैभव मार्च-अप्रैल 2023 में बेनीपट्टी प्रीमियर लीग खेल रहे थे. इस टूर्नामेंट में उन्होंने समस्तीपुर का प्रतिनिधित्व किया. पहले सेमीफाइनल के बाद वैभव ने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा कि वह 27 सितंबर को 14 साल के हो जाएंगे. यह वीडियो 6 अप्रैल 2023 को उस यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. हालांकि उनकी ऑफिशियल जन्म की तारीख 27 मार्च बताई जा रही है. वैभव का पुराना वीडिया वायरल होने के बाद ये बात उठने लगी है कि उनकी उम्र में फर्जीवाड़ा किया गया है. हालांकि अभी तक यह तय कर पाना मुश्किल है कि वैभव की असली उम्र क्या है. 

धाकड़ बल्लेबाज हैं वैभव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव ने महज 6 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. वह पिछले साल बीसीसीआई की ओर से आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी में भी खेले थे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में धमाल मचाते हुए दोहरा शतक ठोका था. हाल ही में खेले गए चतुष्कोणीय सीरीज में वैभव भारत की अंडर-19 बी टीम से खेले थे. जिसमें उन्होंने पांच मैचों में 177 रन जड़े थे. भारत की दो अंडर-19 टीमों (A और B) के अलावा इस सीरीज में इंग्लैंड और बांग्लादेश की अंडर-19 टीमें खेली थीं.

वैभव ने बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन बनाए थे. उन्होंने पिछले साल वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी अपना जौहर दिखाया. वैभव ने इस टूर्नामेंट में पांच मैचों में 393 रन ठोके. पिछले एक साल में वह जिला से लेकर राज्य स्तर तक के मैचों में 10 से अधिक शतक लगा चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement