स्पोर्ट्स
Commonwealth Games 2030: कॉमनवेल्थ गेम्स के कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रस्तावित मेजबान के रूप में अहमदाबाद के नाम की सिफारिश की और अंतिम फैसला 26 नवंबर को इसकी आम सभा की बैठक में लिया जाएगा.
कॉमनवेल्थ गेम्स के कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रस्तावित मेजबान के रूप में अहमदाबाद के नाम की सिफारिश की और अंतिम फैसला 26 नवंबर को इसकी आम सभा की बैठक में लिया जाएगा. भारत को नाइजीरिया से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स ने भविष्य के खेलों के लिए इस अफ्रीकी देश की मेजबानी की महत्वाकांक्षाओं को समर्थन और गति प्रदान करने के लिए एक रणनीति विकसित करने का निर्णय लिया है, जिसमें 2034 खेलों की मेजबानी पर विचार भी शामिल है.
रिलीज में कही ये बात
कॉमनवेल्थ गेम्स ने प्रेस रिलीज में कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स के कार्यकारी बोर्ड ने आज पुष्टि की है कि वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में भारत के अहमदाबाद की सिफारिश करेगा. अहमदाबाद को अब पूर्ण राष्ट्रमंडल खेल सदस्यता के लिए प्रस्तावित किया जाएगा, जिस पर अंतिम फैसला 26 नवंबर को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स महासभा में लिया जाएगा."
इससे पहले भारत ने कब की थी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी?
आपको पता दें कि इससे पहले आखिरी बार भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी साल 2010 में की थी, जो भारत के दिल्ली में आयोजित हुई थी. हालांकि इस बात को अब 15 साल का लंबा वक्त गुजर चुका है और भारत अब अगले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. अब देखना ये है कि मीटिंग में क्या फैसला आता है.
The Executive Board of Commonwealth Sport has today confirmed that it will recommend Ahmedabad, Gujarat, India, as the proposed host city for the 2030 Centenary Commonwealth Games. Ahmedabad will now be put forward to the full Commonwealth Sport membership, with the final… pic.twitter.com/E2fBp8o2a2
— ANI (@ANI) October 15, 2025
कॉमनवेल्थ गेम्स को 100 साल पूरे
आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स को अब 100 साल पूरे हो जाएंगे, जब भारत 2030 में इसकी मेजबानी करेगा. इस इवेंट का पहली बार आयोजन 1930 में हुआ था, जिसकी मेजबानी कनाडा के हैमिल्टन ने की थी. हालांकि ग्लासगो 2026 की तैयारियां भी अपनी जोरो-शोरो पर है. 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत मेडल लिस्ट में चौथे स्थान पर रहा था. ऐसे में अगर अहमदाबाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करता है, तो ये भारत के लिए काफी गर्व की बात होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.