Advertisement

BBL 12 Final: कौन बनेगा Big Bash League 2023 का बॉस, बस कुछ घंटों का इंतजार, यहां देखें भारत में लाइव

BBL 12 Final, Perth Scorchers vs Brisbane Heat: ऑस्ट्रेलिया में खेल जा रहे बिग बैश लीग के फाइनल को भारत में लाइव देखा जा सकता है.

BBL 12 Final: कौन बनेगा Big Bash League 2023 का बॉस, बस कुछ घंटों का इंतजार, यहां देखें भारत में लाइव

big bash league final live streaming perth scorchers vs brisbane heat when where watch live india bbl 12 final

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग (Big Bash League 2022-23) का खिताबी मुकाबला (BBL 12 Final) शनिवार को पर्थ (Perth Stadium) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) की टीम ब्रिसबेन हीट (Brisbane Heat) से पंगा लेगी. अंक तालिका में ब्रिसबेन हीट पांचवें स्थान पर रही थी और फिर नॉकआउट स्टेज में सिडनी थंडर, मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स को हराकर फाइनल में पहुंची है. दूसरी ओर पर्थ स्कॉर्चर्स ने क्वालीफायर्स में सिडनी सिक्सर्स को मात दी थी. अब दोनों टीमें कुछ घंटों में खिताब जीतने के लिए पर्थ के मैदान पर उतरेंगी. इस मुकाबले को भारत में भी लाइव देख सकते हैं.

SA vs ENG: एक ही मैच में दो बार बोल्ड हुए Moeen Ali, देखिए Lungi Ngidi की खतरनाक गेंदबाजी का वीडियो

कहां देखें Big Bash League 2022-23 का फाइनल

भारतीय क्रिकेट फैंस बिग बैश लीग 2022-23 (Big Bash League 2022-23 Final) के फाइनल को लाइव देख सकते हैं. शनिवार को खिताबी मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स और ब्रिसबेन हीट की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले (PRS vs BRH) को भारत में मौजूद क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देख सकते हैं. इसके अलावा सोनी लिव ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. 

कब से शुरू होगा Perth Scorchers vs Brisbane Heat का मुकाबला

4 फरवरी को पर्थ स्कॉर्चर्स और ब्रिसबेन हीट की टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय समयानुसार दोपहर 1.45 बजे से ये मैच शुरू होगा, जबकि ऑस्ट्रेलियन में मौजूद क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को शाम 4.15 बजे से लाइव देख सकते हैं. 

पर्थ स्कॉर्चर्स की पूरी टीम

स्टीफन एस्किनाजी, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, एरोन हार्डी, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर (कप्तान), निक हॉब्सन, कूपर कोनोली, एंड्रयू टाय, डेविड पायने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीटर हेट्जोग्लू, मैथ्यू केली, क्रिस सबबर्ग और चार्ल्स स्टोबो

ब्रिसबेन हीट की पूरी टीम

सैम हेजलेट, जोश ब्राउन, नाथन मैकस्वीनी, सैम हैं, जिमी पीरसन (कप्तान), मैक्स ब्रायंट, माइकल नेसर, जेम्स बाजले, जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुह्नमैन, विल प्रेस्टविज, मार्क स्टेकेटी, रॉस व्हाइटली और जैक विल्डरमुट.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement