Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

BBL 12: Sydney Thunder और Brisbane Heat के बीच होने वाली है कांटे की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

Sydney Thunder vs Brisbane Heat Live Streaming: एडिलेट स्ट्राइकर्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटने वाली ब्रिसबेन हीट अब सिडनी थंडर का सामना करेगी.

BBL 12: Sydney Thunder और Brisbane Heat के बीच होने वाली है कांटे की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

big bash league 2022-23 sydney thunder vs brisbane heat live streaming and where to watch in india

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बैश लीग 2022-23 (Big Bash League 2022-23) में अपना पहला मैच जीतकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज करने वाली सिडनी थंडर (Sydney Thunder) मंगलवार को अपना पांचवां मुकाबला खेलेन ब्रिसबेन हीट (Brisbane Heat) के खिलाफ उतरेगी. पहले मुकाबले में रोमांचक जीत के बाद सिडनी लगातार 3 मैच गंवा चुकी है. एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) के खिलाफ तो ये टीम सिर्फ 15 रन पर ही ढेर हो गई थी. दूसरी ओर ब्रिसबेन हीट ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को हराकर ही अपनी पहली जीत दर्ज की थी. अब ये टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. क्रिकेट फैंस को एक बार फिर से रोमांचक मुकाबला देखने क मिलेगा. भारतीय फैंस भी इसे टीवी और इंटरनेट के जरिए लाइव देख सकते हैं. 

PAK vs NZ: Babar Azam ने तोड़ा Ricky Ponting का 17 साल पुराना रिकॉर्ड, Virat Kohli से भी निकले आगे

मेलबर्न रेनेगेड्स को सिडनी थंडर ने एक विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद टीम को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. टीम में एलेक्स हेल्स राउली रूसो, डेनियल सैम्स जैसे खिलाड़ियों के होते हुए भी टीम तीन मैचों से एक जीत के लिए तरस रही है. दूसरी ओर ब्रिसबेन हीट को अपने दोनों मुकाबलों में मेलबर्न रेनेगेड्स से हार झेलनी पड़ी है जबकि उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स को मात दी है. ब्रिसबेन में मैक्स ब्रायंट, कॉलिन मुनरो और सैम बिलिंग जैसे स्टार बल्लेबाज हैं जो पल भर में किसी भी बॉलिंग लाइन-अप को ध्वस्त कर सकते हैं.

भारत में कहां देखें Big Bash League 2022-23  

भारत में मौजूद क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं. सिडनी थंडर और ब्रिसबेन हीट के मुकाबले को भारत में मौजूद क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देख सकते हैं. इसके अलावा सोनी लिव ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. 

कब से शुरू होगा Sydney Thunder vs Brisbane Heat का मुकाबला

27 दिसंबर को सिडनी थंडर और ब्रिसबेन हीट की टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय समयानुसार दोपहर 1.45 बजे से ये मैच शुरू होगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement