Advertisement

BBL 12 Final: Behrendorff की धार और एश्टन टर्नर की तूफान में उड़ी ब्रिसबेन हीट, पर्थ ने जीता BBL का पांचवां खिताब

Big Bash League 2022-23: पर्थ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ब्रिसबेन हीट ने 175 रन बनाए थे और पर्थ ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

BBL 12 Final: Behrendorff की धार और एश्टन टर्नर की तूफान में उड़ी ब्रिसबेन हीट, पर्थ ने जीता BBL का पांचवां खिताब

big bash league 2022-23 final highlights perth scorchers won 5th bbl title beating brisbane heat bbl 12 final

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) ने ब्रिसबेन हीट (Brisbane Heat) को हराकर पांचवीं बार बिग बैश लीग (Big Bash League) का खिताब अपना नाम कर लिया है. पर्थ स्टेडियम (Perth Cricket Stadium) में खेले गए फाइनल में ब्रिसबेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. जवाब में पर्थ ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इससे पहले सीजन 2 में दोनों टीमें फाइनल में भिड़ी थीं, जहां पर्थ को ब्रिसबेन ने मात देकर अपना इकलौता खिताब जीता था. पर्थ की ओर से कप्तान एश्टन टर्नर ने सबसे अधिक 53 रन बनाए और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया.  

इस मुकाबले में ब्रिसबेन हीट ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत धमाकेदार रही और जॉश ब्राउन ने 11 गेंद में ही 25 रन ठोक दिए. हालांकि दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वह आउट हो गए. उसके बाद हीजलेट और मैकस्वीने ने टीम को 100 के पार पहुंचाया. दोनों के आउट होने के बाद सैम हैं और माक्स ब्रायंट ने टीम को 175 तक पहुंचाने में मदद की. जैसन बेहरनड्रॉफ ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. 

IND vs AUS: पोंटिंग, ब्रेट ली और क्लार्क के रहते टीम इंडिया ने नागपुर में चटाई थी ऑस्ट्रेलिया को धूल, जानें मैदान का इतिहास

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स की शुरुआत थोड़ी धीमी रही. 32 के स्कोर पर पर्थ को पहला झटका लगा. इसके बाद कैमरून बेनक्रॉफ्ट और एरॉन हर्डी बी कुछ खास नहीं कर सके. जोश इंग्लिस सधी हुई पारी और कप्तान एश्टन टर्नर की तूफानी बल्लेबाजी ने ब्रिसबेन हीट की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया. एश्टन टर्नर ने 32 गेंदों में 53 रन की पारी खेली. बचा हुआ काम निक हॉब्सन और कूपर कॉनॉली ने कर दिया. हॉब्सन ने 7 गेंदों में 18 और कूपर ने 11 गेदों में 25 रन बनाकर पर्थ स्कॉर्चर्स की पांचवीं बार खिताब दिला दिया. 

पर्थ स्कॉर्चर्स की पूरी टीम

स्टीफन एस्किनाजी, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, एरोन हार्डी, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर (कप्तान), निक हॉब्सन, कूपर कोनोली, एंड्रयू टाय, डेविड पायने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीटर हेट्जोग्लू, मैथ्यू केली, क्रिस सबबर्ग और चार्ल्स स्टोबो

ब्रिसबेन हीट की पूरी टीम

सैम हेजलेट, जोश ब्राउन, नाथन मैकस्वीनी, सैम हैं, जिमी पीरसन (कप्तान), मैक्स ब्रायंट, माइकल नेसर, जेम्स बाजले, जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुह्नमैन, विल प्रेस्टविज, मार्क स्टेकेटी, रॉस व्हाइटली और जैक विल्डरमुट.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement