Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Big Bash League 12: सिडनी की पिच पर चौके-छक्के उड़ाएंगे राइली रूसो और एलेक्स हेल्स या गेंदबाज करेंगे कमाल?

Sydney Showground Stadium Pitch Report: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच जंग है. पिच की बारीकियां जान लें.

Big Bash League 12: सिडनी की पिच पर चौके-छक्के उड़ाएंगे राइली रूसो और एलेक्स हेल्स या गेंदबाज करेंगे कमाल?

Sydney Thunder vs Brisbane Heat Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टी20 क्रिकेट लीग बिग बैश लीग 12 (Big Bash League 12) को लेकर भारत में भी फैंस उत्साह में हैं. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को सिडनी थंडर्स बनाम ब्रिसबेन हीट के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मैच में राइली रूसो और एलेक्स हेल्स जैसे खिलाड़ी खेल रहे हैं. सिडनी ग्राउंड पर बल्लेबाजों का पावर पैक शो देखने मिलेगा या फिर गेंदबाज कहर बरसाएंगे. जानें पिच की खासियत और रिकॉर्ड से जुड़ी खास बातें. 

Sydney Thunder vs Brisbane Heat
सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम की पिच (BBL 12) बैलेंस मानी जाती है.यहां गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माहौल है. हालांकि पेसर्स को नई बॉल के साथ बहुत ज्यादा मदद नहीं रहती है. यहां की पिच सरफ़ेस पर बहुत ज्यादा मूवमेंट्स नहीं रहती हैं. इस वजह से तेज गेंदबाजों को नई बॉल से ज्यादा मदद नहीं रहती है. पिच की इस खासियत का फायदा बल्लेबाजों को मिलता है और तेजी से रन बना सकते हैं. टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी ही करना पसंद करेगी. 

यह भी पढ़ें: Pak Vs NZ Test: बाबर आजम-आगा सलमान के दम पर पाकिस्तान ने बनाए 438 रन

दोनों ही टीमें प्वाइंट टेबल में नीचे हैं
सिडनी थंडर्स और ब्रिसबेन हीट दोनों के लिए आज के मैच में जीत बहुत जरूरी है. सिडनी थंडर्स प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है जबकि ब्रिसबेन हीट ने पिछले मुकाबले में एडिलेड की टीम को हराया है जो कि इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम लग रही है. सिडनी की टीम में राइली रूसो और एलेक्स हेल्स जैसे दिग्गज हैं. भारत में अगर आप मैच का लुत्फ लेना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. सोनीलिव ऐप पर भी मैच के लाइव टेलीकास्ट का मजा ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: शुरू होने जा रहा है IT20 League, न स्टार और न सोनी, जानें कौन दिखाएगा लाइव  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement