Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

BGT 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में Mohammed Shami की होगी सरप्राइज एंट्री, BCCI ने बनाया ये प्लान

Mohammed Shami: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मोहम्मद शमी की सरप्राइज एंट्री हो सकती है. शमी को टीम इंडिया के स्कॉड में नहीं चुना गया है, लेकिन बाद में वह जुड़ सकते हैं.

Latest News
BGT 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में Mohammed Shami की होगी सरप्राइज एंट्री, BCCI ने बनाया ये प्लान

मोहम्मद शमी.

Add DNA as a Preferred Source

प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) ऑस्ट्रेलिया में नवंबर 2024 से जनवरी 2025 तक खेली जाएगी. BGT में इस बार 5 टेस्ट मैच होंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके लिए शुक्रवार (25 अक्टूबर) को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. एंकल की चोट से उबर रहे स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का नाम इस टीम में नहीं है. शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए थे. इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. अब शमी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. बीसीसीआई ने उनको ऑस्ट्रेलिया ले जाने के लिए खास प्लान बनाया है. 

मोहम्मद शमी एंकल की सर्जरी के बाद मैच फिटनेस हासिल करने की राह पर हैं. वह प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी करने ही वाले थे कि उनके घुटने में सूजन हो गई, जिसके कारण उन्हें करीब एक महीने के लिए मैदान से दूर होना पड़ा. कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड सीरीज से पहले कहा था, "अभी यह कहना मुश्किल है कि वह इस सीरीज या ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए फिट होंगे या नहीं. हाल ही में उन्हें एक और चोट लगी है, उनके घुटने में सूजन आ गई, जो काफी असामान्य है." शमी अभी भी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं.

हालांकि, अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शमी एक शर्त पर ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी कुछ मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल किए जा सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर शमी रणजी ट्रॉफी में अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं, तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है. शमी के दिवाली के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में कर्नाटक वर्सेस बंगाल मैच में खेलने की उम्मीद है. उन्हें साबित करना होगा कि वह मैच फिटनेस हासिल कर चुके हैं और दिन में 20 से 25 ओवर फेंक सकते हैं. अगर शमी ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो उनकी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सरप्राइज एंट्री हो सकती है.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से करारी हार के बाद कप्तान Rohit Sharma बोले, '12 साल में एक बार हो जाता है यार...'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement