स्पोर्ट्स
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट को तरजीह देने का फैसला किया है. जिसके लिए स्टोक्स जल्द ही आईपीएल छोड़ देंगे.
डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के शेड्यूल की घोषणा होने के कुछ दिन बाद ही धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने आईपीएल (IPL) को जल्द ही छोड़ने का फैसला किया है. वह आईपीएल 2023 के कुछ मैच नहीं पाएंगे. वह आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट (ENG vs IRE Test Series 2023) मैच में हिस्सा लेने के लिए आईपीएल (Indian Premier League) को बीच में छोड़ देंगें और वापस इंग्लैंड रवाना होंगे. आपको बता दें कि 1 जून से लॉर्ड्स में आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा. अगर ऐसा होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका होगा.
बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्हें सीएसके ने आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में 16.25 करोण रुपए में खरीदा. फिलहाल उनकी टीम न्यूजीलैंड में है और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. पहले मुकाबले में जीत के बाद दूसरे टेस्ट से पहले पत्रकारों से बात करते हुए स्टोक्स ने कहा कि, वो आयरलैंड टेस्ट सीरीज के लिए खुद को समय देना चाहते हैं और इसलिए वो 10 दिन पहले ही आईपीएल छोड़ देंगे. ऐसे में अगर चेन्नई फाइनल या नॉकआउट्स में पहुंचती है तो ये कहा जा सकता है कि स्टोक्स फाइनल या नॉकआउट मैच नहीं खेलेंगे.
आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, काइल जेमिंसन, निशांत सिंधू, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तिक्षणा, शेख रशीद, भगत वर्मा और अजय मंडल.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.