Advertisement

BCCI की स्पेशन जनरल मीटिंग में किन मुद्दों पर हुई बात? जानिए बैठक की 5 मुख्य बातें

BCCI Special Meeting: बीसीसीआई की स्पेशन मीटिंग में विराट से लेकर रोहित और गंभीर सभी पर चर्चा हुई है. हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी तक कोई फैसला नहीं लिया जाएगा.

Latest News
BCCI की स्पेशन जनरल मीटिंग में किन मुद्दों पर हुई बात? जानिए बैठक की 5 मुख्य बातें

बीसीसीआई स्पेशल मीटिंग

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 1-3 से हारने के बाद कई सवाल खड़े हो गए थे. इससे पहले टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. इन दोनों सीरीज के लिए गौतम गंभीर और विराट कोहली-रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन की आलोचनाएं हो रही थी. इसी वजह से बीसीसीआई स्पेशन जनरल मीटिंग रखी थी. रिपोर्ट की माने, तो ये बैठक करीब 2 घंटे तक चली है. आइए जानते हैं कि इस बैठक की 5 मुख्य बातें क्या है.  

रोहित की कप्तानी पर हुई बातचीत

रोहित शर्मा ने इस मीटिंग में कहा कि वो कुछ समय तक और कप्तान बना रहना चाहते हैं. अगर बीसीसीआई नए कप्तान की तलाश जारी रखती है, तो उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी. जसप्रीत बुमराह की टेस्ट कप्तान पर भी बात हुई. लेकिन इसपर निर्णय नहीं निकल पाया, क्योंकि उनकी फिटनेस पर कई सवाल खड़े हैं. 

गौतम गंभीर पर गिर सकती है गाज

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम का अब तक काफी खराब प्रदर्शन है. श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त के बाद गंभीर और कोचिंग स्टाफ पर कई सवाल खड़े हुए हैं. बैठक में गंभीर केसपोर्ट स्टाफ रायन टेन डोइशे और अभिषेक नायर के टेस्ट मैचों में योगदान पर सवाल खड़े किए गए हैं. वहीं मोर्ने मोर्कल का गेंदबाजी कोच पद सेफ रहेगा. 

विराट कोहली के टेस्ट खेलने पर संदेह

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में दमदार शतक जड़ा था. लेकिन उसके बाद अगली 8 पारियों में कोहली बुरी तरह फ्लॉप रहे. रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉपी 2025 तक कोई भी फैसला नहीं लिया जाएगा. 

अब खिलाड़ी नहीं ले सकेंगे फैसला

आपको बता दें कि मीटिंग में इस विषय पर भी चर्चा की गई है कि अब खिलाड़ी आजादी का फैसला खुद नहीं ले सकेंगे. किसी खिलाड़ी को द्विपक्षीय सीरीज या घरेलू क्रिकेट खेलना है या नहीं इसका फैसला वो खुद नहीं कर पाएंगे. अगर उन्हें कोई सीरीज नहीं खेलनी है, तो उन्हें मेडिकल रिपोर्ट सौंपनी होगी. 

चैंपियंस ट्रॉफी होगा अगला टारगेट

बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग में कई मद्दों पर बात हुई है. लेकिन सभी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का इंतजार है. अगर विराट-रोहित चैंपियंस ट्रॉफी में भी खराब प्रदर्शन करते हैं, तो दोनों के खिलाफ ठोस कदम उठाया जा सकता है. फिलहाल आईसीसी टूर्नामेंट तक कोई फैसला नहीं जाएगा. 

यह भी पढ़ें- कौन हैं Devajit Saikia? जिन्हें जय शाह की जगह बनाया गया BCCI का नया सचिव

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement