Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

BCCI सचिव जय शाह लगातार तीसरी बार बने ACC के चैयरमैन, एक साल के लिए बढ़ाया गया कार्यभार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह लगातार तीसरी बार एसीसी के चैयरमैन बन गए हैं. जय शाह का पद एक साल के लिए कार्यभार बढ़ा दिया गया है.

Latest News
BCCI सचिव जय शाह लगातार तीसरी बार बने ACC के चैयरमैन, एक साल के लिए बढ़ाया गया कार्यभार

Jay Shah, ACC Chairman

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह लगातार तीसरी बार एशियाई क्रिकेट परिषद के चैयरमैन बन गए हैं. एसीसी की वार्षिक आम बैठक में अध्यक्ष जय शाह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. एसीसी ने अपनी सालाना बैठक में ये फैसला लिया है. जय शाह लगातार तीसरी बार एसीसी का कार्यभार संभालेंगे. हालांकि जय शाह ने दो-दो साल के लगातार दो टर्म पूरे कर लिए हैं. वहीं उनका ये तीसरा टर्म है. एशियन क्रिकेट काउंसिल की एजीएम में कई सदस्य बोर्डों ने हिस्सा लिया था. 

यह भी पढ़ें- डीन एल्गर ने लगाया विराट कोहली पर आरोप, दोनों के बीच हुई थी गाली-गलौज  

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जय शाह के लगातार तीसरी बार एसीसी के चैयरमैन की पुष्टी की है. उन्होंने बताया है कि एशियाई क्रिकेट परिषद की वार्षिक आम बैठक में अध्यक्ष के रूप में जय शाह का कार्यकाल सर्वसम्मति से एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि एजीएम में चैयरमैनशिप के अलावा एसीसी के मीडिया राइट्स को लेकर भी एक बड़ा मुद्दा था. हालांकि जय शाह का दूसरे साल का कार्यभार खत्म नहीं हुआ था और उससे पहले ही तीसरे साल के लिए कार्यभार के लिए चुन लिया गया है. 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने लिया जय शाह का नाम

एसीसी के चैयरमैन के तौर पर जय शाह को चनने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधयक्ष शम्मी सिल्वा प्रस्ताव रखा था. इससे पहले भी शम्मी सिल्वा ने ही शाह का नाम आगे किया था. वहीं अब भी उन्होंने जय शाह का समर्थन किया है. हालांकि जय लगातार तीसरी बार एसीसी के चैयरमैन बन गए हैं. 

इंडोनेशिया में हुआ एसीसी की वार्षिक बैठक का आयोजन

आपको बता दें कि एसीसी की वार्षिक बैठक इंडोनेशिया के बोली में आयोजित हो रही है. एसीसी बैठक में कई सदस्यों ने हिस्सा लिया है. वहीं इस बैठक में चैयरमैनशिप के अलावा मीडिया राइट्स पर भी चर्चा हुई. एशिया कप 2025 में टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. हालांकि इससे पहले वनडे फॉर्मेट में एशिया कप खेला गया था. एशिया कप 2025 की मेजबानी ओमान और संयुक्त अरब अमीरात से कर सकता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement