Advertisement

Champions Trophy: BCCI ने अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखवाने से किया साफ मना? ICC ने 'जर्सी विवाद' पर दी प्रतिक्रिया

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी ने जर्सी विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इससे पहले ऐसा कहा जा रहा था कि बीसीसीआई ने अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखवाने से इंकार दिया है.

Latest News
Champions Trophy: BCCI ने अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखवाने से किया साफ मना? ICC ने 'जर्सी विवाद' पर दी प्रतिक्रिया

चैंपियंस ट्रॉफी 2025-Team India

Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने हैं. लेकिन इस बार दोनों देशों के बीच जर्सी को लेकर विवाद है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखवाने से साफ मना कर दिया है. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद यानी ICC ने जर्सी विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है, जिसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के ऑफिशियल लोगो (चिन्ह) को लेकर सब कुछ साफ हो गया है. आइए जानते हैं कि आईसीसी ने क्या कहा है.  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी के एक सूत्र ने कहा, "चैंपियंस ट्रॉफी का ऑफिशियल लोगो (चिन्ह) लगाना हर देश की जिम्मेदारी बनती है. सभी टीमों को इस नियम का पालन करना होगा. जिस भी टीम ने इस नियम का उल्लंघन किया या करती है, तो उस टीम पर सख्त कार्रवाई होगी." बता दें कि आईसीसी के इस प्रतिक्रिया के बाद ये साफ हो गया है कि उन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि बीसीसीआई ने अपनी जर्सी पर पाकिस्तान लिखवाने से इंकार कर दिया है.  

आईसीसी ही नहीं पीसीबी ने भी किया खारिज

आपको बता दें कि आईसीसी के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने भी इस अफवाह को खारिज कर दिया है. पीसीबी के एक सूत्र से जानकारी मिली है कि भारतीय टीम की जर्सी में पाकिस्तान का नाम न लिखवाने वाली खबर गलत है. हालांकि बीसीसीआई पर आरोप लगने लगे थे कि भारतीय बोर्ड क्रिकेट में राजनीति एंगल लाने का प्रयास कर रहा है. भारत और पाकिस्तान ते बीच ऐसा पहली बार नहीं है, जब दोनों देशों के बीच जुबानी जंग हो. इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी के हाईब्रिड मॉडल को लेकर भी विवाद हुआ था. 

यह भी पढ़ें- Champions Trophy के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा पाकिस्तान, पूर्व पाक दिग्गज का बड़ा दावा

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement