स्पोर्ट्स
BCCI New Domestic Cricket Rules: बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट के कई नियम बदल दिए हैं, जिसे नए घरेलू सीजन में लागू किया जाएगा. जानें कौन-कौन से नए नियम आए हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट के कई नियमों में बदलाव किए हैं. 11 अक्टूबर (शुक्रवार) से रणजी ट्रॉफी का पहला राउंड शुरू हुआ. इसके साथ ही भारत में नए घरेलू सीजन का आगाज हो गया. सीजन शुरू होने से एक दिन पहले यानी 10 अक्टूबर को बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बदले हुए नियमों के बारे में जानकारी दी. इसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी से लेकर पॉइंट बांटवारे तक के नए नियम शामिल हैं. बोर्ड ने क्या-क्या बदलाव किए हैं, आइए जानते हैं.
बीसीसीआई ने बदले ये 4 नियम
परिस्थिति 1: टीम 'ए' पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 98 ओवर में 398 रन पर ऑल आउट हो जाती है तो उसे 4 बैटिंग पॉइंट मिलेंगे. वहीं फील्डिंग करते समय टीम 'ए' को 5 पेनल्टी रन दिए जाते हैं, तो उसका स्कोर अब 98 ओवर में 403 रन हो जाएगा और उसे 5 बैटिंग पॉइंट मिलेंगे.
परिस्थिति 2: टीम 'ए' पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 100.1 ओवर में 398 रन पर ऑल आउट हो जाती है तो उसे 4 बैटिंग पॉइंट मिलेंगे. वहीं फील्डिंग करते समय अगर टीम 'ए' को 5 पेनल्टी रन मिलते हैं, तो उसका स्कोर 100.1 ओवर में 403 रन तो हो जाएंगे लेकिन उसे 5वां बैटिंग पॉइंट नहीं मिलेगा.
कहां लागू होंगे ये नियम?
बदले गए नियम बीसीसीआई के सभी घरेलू मैचों में लागू होंगे. ये नियम रणजी ट्रॉफी के अलावा सभी मल्टी-डे मैचों और लिमिटेड ओवर के मुकाबलों में भी लागू किए जाएंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट में वही नियम चलेंगे, जो आईसीसी ने तय किए हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं Sumit Antil? नीरज चोपड़ा से अपनी तुलना को लेकर कही ये बात
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.