Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs ENG: टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही भारतीय स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, BCCI ने इस तेज गेंदबाज पर दिखाया भरोसा

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पहले टेस्ट मुकाबले से पहले ही BCCI ने टीम में बड़ा बदलाव किया है.

Latest News
IND vs ENG: टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही भारतीय स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, BCCI ने इस तेज गेंदबाज पर दिखाया भरोसा

G7 Summit 2025

Add DNA as a Preferred Source

IND vs ENG: 20 जून से भारत और इंग्लैंड बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. इस सीरीज का पहला मुकाबल लीड्स में खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुआई वाली इस टीम में बीसीसीआई ने 18 खिलाड़ियों का चयन किया था. हालांकि दौरा शुरू होने से पहले ही भारतीय स्क्वॉड में अहम बदलाव हुआ है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टीम इंडिया के स्क्वॉड में अब एक और नए खिलाड़ी का नाम जोड़ा हैं. यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा है. 

BCCI ने दी जानकारी
बीसीसीआई ने मंगलवार को प्रेस रिलीज कर इसके बारे में जानकारी दी. BCCI ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि "पुरुष चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया है. राणा, जो भारत ए टीम का हिस्सा थे, टीम के साथ जुड़ गए हैं क्योंकि भारत पहले टेस्ट की तैयारी शुरू कर रहा है."   

टीम इंडिया A का हिस्सा थे हर्षित राणा
गौर करने वाली बात है कि हाल ही में टीम इंडिया A ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैच खेले हैं. इसके अलावा टीम ने इंट्रा स्क्वॉड मैच भी खेला. इन तीनों मैचों का हिस्सा तेज गेंदबाज हर्षित राणा रहे हैं. अगर इंग्लैंड टूर के लिए चुनी गी टीम इंडिया पर नजर डाले तो इस टीम में पहले ही 2 तेज गेंदबाजी ऑलराउंड्स के साथ 5 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों को रखा गया था. अब हर्षित राणा के जुड़ने से टीम 8 पेसर्स हो गए हैं.

ये रहा पहले टेस्ट के लिए टीम अपडेट
अगर पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया के फिलहाल अपडेट के बारे में बात करें तो शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, बी साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और हर्षित राणा टीम मे शामिल है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement