स्पोर्ट्स
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी के बाद बीसीसीआई से भी बड़ा सम्मान मिलने वाला है. बीसीसीआई ने उनको साल 2023 - 24 का बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है. वही महिला कैटेगरी में ये अवॉर्ड स्मृति मंधाना को मिला है.
आईसीसी के बाद जसप्रीत बुमराह का जादू बीसीसीआई के अवॉर्ड्स में भी देखने को मिला. उनको पुरुष वर्ग में पॉल उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया. वही यहीं खिताब महिला वर्ग में भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना को मिला.
बुमराह ने साल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके लिए आईसीसी ने उनको टेस्ट और क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया था. जबकि स्मृति मंधाना को महिला वनडे क्रिकेट ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला.
बुमराह और मंधाना ने किया कमाल
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में टी20 विश्व कप 2024 भारत को दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वही उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गजब का प्रदर्शन किया. बॉर्डर - गावस्कर सीरीज में बुमराह ने 32 विकेट अपने नाम किए थे. वही टेस्ट क्रिकेट में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उनके नाम 71 विकेट रहे.
BCCI's Naman Awards:
Best International Cricketer (Men's): Jasprit Bumrah
Best International Cricketer (Women's): Smriti Mandhana
Best International Debut: Sarfaraz Khan and Asha Sobhana pic.twitter.com/Qw7Ct9IMWZ— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) January 31, 2025
वही महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना के लिए साल 2024 काफी खास रहा. उन्होंने इस साल बल्ले से 743 रन बनाए. जिसमें 4 शतक वनडे क्रिकेट में हैं. उनको इस प्रदर्शन के लिए आईसीसी ने महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया था.
आशा और सरफराज को मिला बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड
भारत के युवा बल्लेबाज सरफराज खान को बीसीसीआई ने पुरुष वर्ग में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवॉर्ड दिया है. वही महिला वर्ग में ये अवॉर्ड आशा सोबन को मिला है. जिन्होंने पिछले साल भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.