Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

BCCI का बड़ा ऐलान, जय शाह की कुर्सी पर बैठेंगे राजीव शुक्ला; जानें पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, राजीव शुक्ला अब जय शाह की कुर्सी संभालने वाले है, जिसकी घोषणा हो गई है.

Latest News
BCCI का बड़ा ऐलान, जय शाह की कुर्सी पर बैठेंगे राजीव शुक्ला; जानें पूरा मामला

Rajiv Shukla

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अचानक एक बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, एशियन क्रिकेट काउंसिल के बोर्ड में बीसीसीआई ने अपने प्रतिनिधियों की घोषणा की है. बीसीसीआई सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है. बोर्ड ने राजीव शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंप दी है. आशीष शेलार को भी बड़ा जिम्मा मिला है. वहीं अब जय शाह की कुर्सी पर राजीव शुक्ला बैठने वाले हैं. आइए जानते हैं कि आखिर शुक्ला को कौना पद मिला है. 

जय शाह की कुर्सी पर बैठेंगे राजीव शुक्ला?

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के अपने अधिकारी एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है. बोर्ड ने राजीव शुक्ला को एशियन क्रिकेट काउंसिल बोर्ड में कार्यकारी बोर्ड सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. इससे पहले जय शाह इस पद को संभालते थे. लेकिन आईसीसी के चैयरमैन बनने के बाद ACC उनकी कुर्सी खाली थी, जो अब राजीव शुक्ला दे दी गई है. वहीं अब राजीव शाह की कुर्सी पर बेठेंगे. वहीं आशीष शेलार को बीसीसीआई के पेदन बोर्ड दस्य के रूप में एसीसी बोर्ड में नियुक्त किया गया है. 

बीसीसीआई सचिव ने कही ये बात

बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने बताया, बीसीसीआई के सभी पदाधिकारियों और टॉप काउंसिल की ओर से हम राजीव शुक्ला और आशीष शेलार को एसीसी बोर्ड में उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हैं. हम उम्मीद है कि वो एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ-साथ विकसित करने में अपना अहम योगदान देंगे. 

कब खेला जाएगा एशिया कप?

आपको बता दें कि एशिया कप 2025 का आगाज सितंबर में होने वाला है. इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के हाथों में हैं. लेकिन पाकिस्तान भारत का दौरा नहीं करेगी. क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था, तो पीसीबी ने आईसीसी से शर्त रखी थी कि साल 2031 तक जितने भी आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में भारत में होंगे, वहां पाकिस्तान नहीं जाएगा. इसी वजह से भारत और पाकिस्तान का मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जा सकता है.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फैंस की अटक गई थी सांसे! देखें भारत और न्यूजीलैड के बीच टॉप-4 नॉकआउट मुकाबले

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement