Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

BCCI ने इस विदेशी खिलाड़ी को बनाया भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच, जानें कब से शुरू होगा कार्यकाल

Team India Bowling Coach: भारतीय क्रिकेट टीम में इस विदेशी खिलाड़ी की एंट्री हुई है. दरअसल, बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज मार्ने मार्कल को टीम इंडिया का बतौर कोच नियुक्त किया ह.

Latest News
BCCI ने इस विदेशी खिलाड़ी को बनाया भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच, जानें कब से शुरू होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम, बीसीसीआई

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम में इस विदेशी खिलाड़ी की एंट्री हुई है. दरअसल, बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को टीम इंडिया का बतौर कोच नियुक्त किया है. बीसीसीआई सचिन जय शाह ने क्रिकबज को जानकारी दी है. भारत को अगले महीने सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है. हाल ही में बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को हेड कोच की भुमिका सौंपी थी और अब टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में मोर्कल भी शामिल हो गए हैं. आइए जानते हैं कि वो बतौर कोच टीम इंडिया के साथ कब जुड़ेंगे.

गंभीर ने की थी सिफारिश

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार 14 अगस्त को कन्फर्म किया है कि मोर्ने मोर्कल बतौर बॉलिंग कोच टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बीसीसीआी ने मोर्ने मोर्कल को गेंदबाजी कोच का पद देने के लिए सिफारिश की थी. जय शाह ने गंभीर की बातचीत के बाद ये फैसला लिया है. वहीं अब वो  जल्द ही टीम इंडिया के साथ नजर आएंगे.

कब संभालेंगे कार्यकाल

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज गेंदबाजी मोर्ने मोर्कल अब टीम इंडिया का हिस्सा हैं. ऐसे में वो 1 सितंबर को टीम के साथ जुड़ जाएंगे. बतौर बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल बांग्लादेश के खिलाफ पहली सीरीज खेलेंगे. टीम इंडिया को बांग्लादेश से 19 सितंबर को पहला टेस्ट मैच खेलना है. बांग्लादेश भारतीय सरजमीन पर दो टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी.  

ऐसा रहा मोर्कल का कोचिंग करियर

मोर्न मोर्कल टीम इंडिया से कई टीमों के लिए कोचिंग की है. इससे पहले मोर्कल ने पाकिस्तान के लिए कोचिंग की थी. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोर्कल पाकिस्तान के बॉलिंग कोच थे. लेकिन उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले ही पद छोड़ दिया था. इसके अलावा मोर्कल ने नामीबिया की भी कोचिंग की है. मोर्ने मोर्कल ने SA20 लीग में भी हाथ आजमाया है. इसके अलावा आईपीएल में भी मोर्कल कोचिंग करते हुए दिखे हैं. 


यह भी पढ़ें- Ananya Pandey नहीं ये है वो हसीना, जिससे Natasa के बाद भिड़ा है Hardik Pandya का टांका?


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement