स्पोर्ट्स
BCCI central contract 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. इस बार भी खिलाड़ियों को A+, A, B और C कैटेगरी में रखा गया हैं.
BCCI central contract 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के बीच वर्ष 2024-25 के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है. 21 अप्रैल को 2024-25 सीजन के लिए भारतीय सीनियर मेंस टीम के सालाना अनुबंध की घोषणा की गई. इस बार भी हमेशा की तरह खिलाड़ियों को A+, A, B और C कैटेगरी में बांटा गया है. इस कॉन्ट्रैक्ट में A+ कैटेगरी में 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं. जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा का नाम शामिल हैं.
इन खिलाड़ियों की लिस्ट में है नाम
इस बार की contract list में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी हुई है जबकि ऋषभ पंत अब ग्रेड A में है. वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, नीतीश राणा, हर्षित राणा, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल जैसे नए खिलाड़ियों को भी अनुबंधन में शामिल किया गया हैं. घरेलु सीरीज नहीं खेलने के कारण श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया था, लेकिन इस साल श्रेयस अय्यर ने बढ़िया खेल दिखाया हैं. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया हैं.
श्रेयस अय्यर को ग्रेड बी और ईशान किशन को ग्रेड सी में शामिल किया है. लिस्ट देखकर कई क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया हैं. एक यूजर ने तो लिखा है कि 'Where is Thala? Why Not Dhoni?
cannot accept any contract without Mahi...'
𝗡𝗘𝗪𝗦
BCCI announces annual player retainership 2024-25 - Team India (Senior Men)#TeamIndia
Details https://t.co/lMjl2Ici3P pic.twitter.com/CsJHaLSeho— BCCI (@BCCI) April 21, 2025
ग्रेड A+ में शामिल खिलाड़ी
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा.
ग्रेड A में शामिल खिलाड़ी
मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत.
ग्रेड B में शामिल खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर.
ग्रेड C में शामिल खिलाड़ी
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफ़राज़ खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.