Advertisement

कौन हैं Devajit Saikia? जिन्हें जय शाह की जगह बनाया गया BCCI का नया सचिव

BCCI New Secretory: बीसीसीआई ने नए सचिव का ऐलान कर दिया है. जय शाह की जगह देवजित सैकिया को नया सचिन बनाया गया है.

Latest News
कौन हैं Devajit Saikia? जिन्हें जय शाह की जगह बनाया गया BCCI का नया सचिव

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अपने नए सचिव का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने जय शाह की जगह देवजीत सैकिया को नया सचिन बनाया है. बीसीसीआई ने 12 जनवरी को स्पेशन जनरल मीटिंग रखी थी, जहां इसका फैसला लिया गया है. इससे पहले जय शाह के 1 दिसंबर को आईसीसी चैयरमैन बनने के बाद देवजीत बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे थे. अब देवजीत सैकिया ही बीसीसीआई की बागडोर संभालेंगे. आइए जानते हैं कि देवजित सैकिया कौन है. 

कौन हैं Devajit Saikia?

असम के रहने वाले देवजीत सैकिया एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 1990 से 1991 के बीच असम के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है. पूर्व क्रिकेटर सैकिया का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं रहा और न ही उनका करियर लंबा चला. लेकिन क्रिकेट के प्रति उन्हें काफी लगाव था. इसी वजह से उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी मिली है. सैकिया ने चार फर्स्ट क्लास मैच खेला है. इस दौरान उन्होंने 8.83 की औसत से 53 रन बनाए हैं. 

पेशे से वकील है देवजीत सैकिया

आपको बता दें कि 55 वर्षीय देवजीत सैकिया पेशे से एक वकील है. इसके अलावा सैकिया असम के मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के क्रिकेट क्लब में महासचिव का पद संभाल चुके हैं. साल 2016 में सैकिया एसीए के उपाध्यक्ष बने और 2019 में एसीए का सचिव बना दिया गया. इसके बाद 2022 में उनकी बीसीसीआई में एंट्री हुई. उसके बाद सैकिया को महाधिवक्ता और सरकार का मुख्य कानून सलाहकार बनाया. 

यह भी पढ़ें- Watch: योगराज सिंह ने अपनी लाइफ को लेकर खोले कई राज, बोले- 'मैं खुदा का अवतार हूं'

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement