Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

BCCI ने Asia Cup 2024 के लिए किया Team India का ऐलान, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

Emerging Teams Asia Cup 2024: बीसीसीआई ने एसीसी पुरुष टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 के लिए टीम इंडिया ए का ऐलान कर दिया है.

Latest News
BCCI ने Asia Cup 2024 के लिए किया Team India का ऐलान, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

Asia Cup 2024

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एसीसी मेंस टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 के लिए टीम इंडिया ए का ऐलान कर दिया है. इस इवेंट के लिए बीसीसीआई ने तिलक वर्मा को कप्तान बनाया है. वहीं अभिषेक शर्मा उपकप्तानी करते हुए नजर आएंगे. एसीसी पुरुष टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 का आगाज 18 अक्टूबर से होगा और जबकि इसका समापन 27 अक्टूबर को होगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन महामुकाबला खेला जाना है. आइए जानते हैं कि एशिया कप 2024 के लिए भारत की टीम कैसी है. 

एसीसी पुरुष टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 के सभी मैच ओमान के मस्कट में खेले जाएंगे. इस इवेंट में सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान ए, बांग्लादेश ए, हॉगकॉग ए और श्रीलंका ए की टीमें हैं. वहीं ग्रुप बी में भारत ए, पाकिस्तान ए, ओमान ए और यूएई ए की टीमें हैं. 

इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

एसीसी पुरुष टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा, जो ओमान के मस्कट में खेला जाएगा. एशिया कप का पहला और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एक दिन 25 अक्टूबर को खेला जाएगा. जबकि एक दिन के गैप के बाद यानी 27 अक्टूबर को फाइनल खेला जाना है. टीम इंडिया अपना दूसरा मैच यूएई के खिलाफ 21 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं तीसरा मैच टीम को ओमान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है. 

एशिया कप के लिए टीम इंडिया ए का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, रमनदीप सिंह, नेहल वढेरा, आयुष बदोनी, अनुज रावत (विकेटकीपर), साई किशोर, रितिक शौकीन, राहुल चाहर, वैभव अरोरा, अंशुल कंबोज, आकिब खान और रसिक सलाम.

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: आज Pakistan की जीत की दुआ करेगा पूरा भारत, जानें क्या है पूरा मामला

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement