Advertisement

Watch: मार्कस स्टोइनिस के आउट होने पर नोवाक जोकोविच को नहीं हुआ यकीन, वीडियों देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Melbourne Renegades vs Melbourne Stars: मार्कस स्टोइनिस के आउट होने पर टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच को हैरान नहीं हुआ है.

Latest News
Watch: मार्कस स्टोइनिस के आउट होने पर नोवाक जोकोविच को नहीं हुआ यकीन, वीडियों देख आप भी रह जाएंगे हैरान

BBL 2024-25

Add DNA as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर बिग बैश लीग 2024-25 का सीजन खेला जा रहा है. वहीं टूर्नामेंट का 32वां मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच डॉकलैंड्स स्टेडियम में खेला गया था. इस मैचा लुत्फ उठाने सर्बिया के दिग्गज टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच भी पहुंचे थे. हालांकि इस मैच में मेलबर्न स्टार्स के कप्तान मार्कस स्टोइनिस के विकेट पर जोवोविच को भी यकीन नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने हैरान करने वाला रिएक्शन भी दिया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेज वायरल हो रही है. 

मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबले में स्टार्स के कप्तान मार्कस स्टोइनिस बैटिंग कर रहे थे. तभी उन्होंने एक दमदार शॉट खेला. ऐसा लग रहा था कि वो काफी लंबा छक्का होगा. लेकिन गेंद काफी ऊपर हवा में चली गई और फिर लॉन्ग ऑन में खड़े खिलाड़ी ने बाउंड्री लाइन पर आसानी से कैच लपक लिया. 

जोकोविच को नहीं हुआ यकीन

मार्कस स्टोइनिस की शॉट देखने के बाद कोई नहीं कहेगा कि वो आउट होंगे. वहीं सर्बिया के दिग्गज टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच को मार्कस के आउट होने पर यकीन नहीं हुआ. आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि उन्होंने ऐसा रिएक्शन भी दिया है, जिससे वो काफी हैरान रह गए. 

आपको बता दें कि मेलबर्न स्टार्स की टीम महज 165 रनों पर ढेर हो गई थी. टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 52 गेंदों में 4 चौके और 10 छक्कों की मदद से 92 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनेगेड्स की टीम 19.5 ओवरों में 123 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. स्टार्स ने 42 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें- बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 की तारीख का किया ऐलान, जानिए कब होगी सीजन की शुरुआत

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement