स्पोर्ट्स
batsman got heart attack viral video: पंजाब के फिरोजपुर से दिल को दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें बल्लेबाज छक्का लगाने के बाद पिच पर ही अपना दम तोड़ देता है. आइए जानें क्या है पूरा मामला
पंजाब के फिरोजपुर में एक दिल का दहला देने वाली घटना घटी है. जिसमें बल्लेबाज ने एक धमाकेदार सिक्स लगाया. लेकिन उसके चंद सेकंड में खिलाड़ी पिच पर ही गिर गया. जबतक साथी खिलाड़ी कुछ समझ पाते उससे पहले ही बैट्समैन ने दम तोड़ दिया था.
लेकिन कुछ प्लेयर ने सीपीआर दी मगर बल्लेबाज की जान नहीं बचा पाए. सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इस मामले से खिलाड़ियों में भय का मौहाल है.
पंजाब के फिरोजपुर में डीएवी स्कूल ग्राउंड में सुबह क्रिकेट मैच खेला जा रहा था. जिसमें हरजीत सिंह अच्छी बैंटिंग कर रहे थे. तभी उन्होंने एक छक्का लगाया. तभी हरजीत को मैदान पर ही हार्ट अटैक आ गया. इस पूरी घटना को बाकी खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड कर लिया.
“सिक्सर मारते ही आई मौत”
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) June 29, 2025
पंजाब के फिरोजपुर में बल्लेबाज को क्रिकेट मैच के दौरान आया हार्ट अटैक, पिच पर ही मौत हो गई। #HeartAttack #vaccines pic.twitter.com/2fcezAtKyz
दरअसल हरजीत छक्का मारने के बाद क्रीज पर थोड़ी दूर आकर बैठ गए. जिसपर नॉन स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज को लगा हरजीत आराम करेंगे. तभी हरजीत पिच पर ही लेट गए. बाकी प्लेयर्स ने उनको सीधे लिटाकर सीपीआर देने लगे. लेकिन हरजीत की जान बचाई नहीं जा सकी.
यहां भी खबर पढ़े - 19 साल की उम्र में ही लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने रचा इतिहास, 61 साल पुराना रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.