Advertisement

BAN vs ZIM Live Streaming: जिम्बाब्वे करेगी एक और उलटफेर या बांग्लादेश की होगी वापसी? जानें कहां देखें मैच

रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में तीन मुकाबले खेले जाएंगे. सबसे पहले जिम्बाब्वे और बांग्लादेश की टीमें ब्रिसबेन में मैदान पर उतरेंगी.

BAN vs ZIM Live Streaming: जिम्बाब्वे करेगी एक और उलटफेर या बांग्लादेश की होगी वापसी? जानें कहां देखें मैच

BAN vs ZIM Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के शुरू होने से पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि जिम्बाब्वे की टीम भी सेमीफाइनल की रेस में शामिल हो सकती है. कई दिग्गजों ने भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और इंग्लैंड को सेमीफाइनल का दावेदार बताया था. लेकिन जिम्बाब्वे ने पहले वेस्टइंडीज को हराया और फिर सुपर 12 में पाकिस्तान को हराकर अंतिम 4 की रेस में शामिल हो गई है. बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के क्रिकेट फैंस के अलावा बांग्लादेश और पाकिस्तानी फैंस की निगाहें भी होंगी. जिम्बाब्वे की जीत दोनों टीमों की आगे की राह को मुश्किल में डाल सकती है. 

T20 WC 2022: न्यूजीलैंड सेमीफाइनल से एक जीत दूर, पढ़ें अब तक किसके कितने हैं प्वाइंट

जिम्बाब्वे ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और तीन अंक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर हैं. उनका पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ होना था लेकिन बारिश की वजह से धुल गया था. दूसरे मुकाबले में उन्होंने 2009 की चैंपियन पाकिस्तान को धुल चटा दी. दूसरी ओर बांग्लादेश ने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को मात दी थी लेकिन दूसरे ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने करारी शिकस्त दी. वह दो अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है. 

कहां देख सकते हैं BAN vs ZIM का मुकाबला?

पाकिस्तान को हराने के बाद जिम्बाब्वे की टीम के हौसले बुलंद हैं और वो बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. रविवार को हाने वाला ये मुकाबला काफी रोमांच होने वाला है. बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देख सकते हैं इसके अलावा हॉटस्टार पर आप इस मैच की Live Streaming देख सकेंगे.

टीम इंडिया जीतगी पर्थ या साउथ अफ्रीका करेगी पलटवार, जानें मैच से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी

कब शुरू होगा BAN vs ZIM का मुकाबला?

भारत में मौजूद क्रिकेट फैंस को इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए सुबह उठना होगा. ब्रिसबेन के गाबा में खेले जाने वाला ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा. तब ऑस्ट्रेलिया में दोपहर के 1 बज रहे होंगे. 

रविवार को कैसा रहेगा ब्रिसबेन का मौसम?

आसमान में कहीं कहीं बादल नजर आएंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं लग रही है. यहां का तापमान और वेन्यू के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रहेगा. ऐसे में फैंस बिना किसी रुकावट के पूरे मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement