Advertisement

BAN vs SA 2nd Test: दूसरे टेस्ट में Tony de Zorzi का धूम-धड़ाका, बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर रचा इतिहास

BAN vs SA 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टोनी डी जोर्जी ने दमदार शतकीय पारी खेली है और टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई है.

Latest News
BAN vs SA 2nd Test: दूसरे टेस्ट में Tony de Zorzi का धूम-धड़ाका, बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर रचा इतिहास

बांग्लादेश-साउथ अफ्रीका, टोनी डी जोर्जी

Add DNA as a Preferred Source

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज दूसरा मैच 29 अक्टूबर को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है. अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए काफी शानदार शुरुआत की है. टीम के स्टार ओपनर टोनी डी जोर्जी ने अपने बल्ले से धूम-धड़ाका कर दिया है और शतक लगा दिया है. इसके अलावा जोर्जी ने स्टब्स के साथ मिलकर 100 से अधिक रनों की साझेदारी कर ली है. 

साउथ अफ्रीका के स्टार ओपर टोनी डी जोर्जी ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक जड़ दिया है. उन्होंने 146 गेंदों में 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 100 रनों क पारी खेली थी और खबर लिखने तक क्रीज पर मौजूद है. इसके अलावा जोर्जी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर 136 रनों की पार्टनरशिप भी कर ली है. टीम का टी ब्रेक तक का स्कोर 205/1 (56).

जोर्जी ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि इस सदी में टोनी जोर्जी पहले अफ्रीका ओपनर बन गए हैं, जिसने शतक लगाया है. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में 50 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे अफ्रीकी ओपनर बन गए हैं. इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ ग्रीम स्मिथ और लीन मैकेंजी ने ऐसा किया है. 2000 के बाद से बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा करने वाले सिर्फ तीन ही ओपनर है.

यह भी पढ़ें- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका! इस दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement