Advertisement

BAN vs IRE: बांग्लदेश का जारी रहेगा धमाकेदार प्रदर्शन या आयरलैंड तोड़ेगी उनका घमंड? जानें भारत में कहां देखें लाइव

Bangladesh vs Ireland 2023: आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला वनडे सिलहट में खेला जाएगा. जानें भारत में कैसे देखें लाइव.

BAN vs IRE: बांग्लदेश का जारी रहेगा धमाकेदार प्रदर्शन या आयरलैंड तोड़ेगी उनका घमंड? जानें भारत में कहां देखें लाइव

ban vs ire live-streaming-when-and-where-watch-bangladesh vs ireland 1st odi live in india know all details

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बांग्लादेश की टीम T20 सीरीज में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 3-0 से शिकस्त देने के बाद अब आयरलैंड को धूल चटाने के लिए तैयार है. हालांकि आयरलैंड की टीम उलटफेर करने के लिए जानी जाती है. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला (Bangladesh vs Ireland 1st ODI) 18 मार्च को सिलहट में खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मैचों को भारत में देखा जा सकता है. तीन वनडे मुकाबलों के बाद दोनों टीमें 3 टी20 और फिर एक टेस्ट खेलेंगी. जानें भारत में कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी गेंद, ट्रेविस हेड ने कर दी ये गलती और उड़ गया लेग स्टंप, देखें वीडियो

भारत में कहां देखें BAN vs IRE मैच

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे, टेस्ट और टी20 सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में भी देखी जा सकती है.बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे को फैनकोड पर लाइव देखा जा सकता है. सीरीज के सभी मैच फैनकोड पर देखे जा सकते हैं. भारत में किसी भी टीवी चैनल पर इस सीरीज के मैचों का टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा. 

वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम 

एंडी बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, रॉस अडायर, गैरेथ डेलानी, पॉल स्टर्लिंग, कर्टिस कैम्फर, फिओन हैंड, मैथ्यू हम्फ्रीस, लॉरकन टकर, मार्क अडायर, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, बेंजामिन व्हाइट और क्रेग यंग.

वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम

तमीम इकबाल (कप्तान), नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हिरदोय, यासिर अली, शाकिब अल हसन, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, जाकिर हसन, नसूम अहमद, तस्कीन अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद  और शोरिफुल इस्लाम. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement