Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

BAN vs IRE 2nd T20: चट्टोग्राम में बांग्लादेश जीत लेगी सीरीज या आयरलैंड हासिल करेगी बराबरी? जानें भारत में कहां देखें लाइव

BAN vs IRE Live Streaming: बांग्लादेश ने पहले टी20 में आयरलैंड को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा.

BAN vs IRE 2nd T20: चट्टोग्राम में बांग्लादेश जीत लेगी सीरीज या आयरलैंड हासिल करेगी बराबरी? जानें भारत में कहां देखें लाइव

ban-vs-ire-2nd t20i live-streaming-when-and-where-watch-bangladesh-vs-ireland-live-india

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बांग्लादेश दौरे पर आई आयरलैंड (Ireland Tour of Bangladesh 2023) की टीम की शुरुआत शानदार रही थी. उन्होंने अभ्यास मैच में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड 11 को 77 रन से हराकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए. हालांकि उसके बाद टीम को एक जीत भी नहीं मिली और वनडे सीरीज 2-0 से गंवा दिया. टी20 सीरीज के पहले मैच में भी आयरलैंड को मेजबानों से करारी हार मिली. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला चट्टोग्राम में आज खेला जाना है. इस मुकाबले में आयरलैंड की टीम पलटवार करने के लिए तैयार है तो दूसरी ओर बांग्लादेश इसी मुकाबले से सीरीज का फैसला करना चाहेगी. इस मैच को भारतीय फैंस भी लाइव देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: हेनरिक्स की तूफानी पारी भी रही बेकार, वेस्टइंडीज ने मैच के साथ सीरीज भी दक्षिण अफ्रीका से जीती

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलें को भारतीय फैंस भी देख सकते हैं. इस सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध है. बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच को फैनकोड पर लाइव देखा जा सकता है. सीरीज के सभी मैच फैनकोड पर देखे जा सकते हैं. हालांकि भारत में किसी भी टीवी चैनल पर इस सीरीज के मैचों का टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा.

BAN vs IRE T20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

बांग्लादेश: लिटन दास (विकेटकीपर), रोनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शंटो, शमीम हुसैन, तौहीद हिरदॉय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, रिशद हुसैन  और जकर अली.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैम्फर, मार्क अडायर, क्रेग यंग, ​​ग्राहम ह्यूम, बेंजामिन व्हाइट, मैथ्यू हम्फ्रीज, फिओन हैंड और थॉमस मेयस.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement