Advertisement

Ban Vs Ire 2ND ODI: बांग्लादेश दूसरे वनडे में सीरीज जीतेगी या आयरलैंड करेगी उलटफेर, भारत में यहां देखें लाइव घमासान 

Ban Vs Ire Live Streaming: बांग्लादेश ने आयरलैंड की सीरीज के पहले मुकाबले में बुरी तरह से धोया है और दूसरे मैच में भी जीत के इरादे से उतरेगी.

Ban Vs Ire 2ND ODI: बांग्लादेश दूसरे वनडे में सीरीज जीतेगी या आयरलैंड करेगी उलटफेर, भारत में यहां देखें लाइव घमासान 

Ban Vs Ire Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बांग्लादेश और आयरलैंड (Ban Vs Ire ODI) के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा. सीरीज में मेजबान टीम पहले ही 1-0 की लीड ले चुकी है और अब कोशिश लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने की होगी. दूसरी ओर आयरलैंड की टीम बड़े से बड़े मुकाबले में उलटफेर करने में सक्षम है. इस मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही है. भारत में मैच का लुत्फ लेना चाहते हैं तो सारी डिटेल यहां है. 

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कब खेला जाएगा? 
बांग्लादेश बनाम आयरलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 मार्च, सोमवार को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: लगातार दो मैचों में एक ही तरह से 0 पर आउट हुए सूर्या, फैंस ने लगा दी क्लास

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा? 
बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार कितने बजे से शुरू होगा? 
बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा. टॉस आधा घंटा पहले होगा.

यह भी पढे़ं: रोहित शर्मा ने एयरपोर्ट पर लड़के को कर डाला प्रपोज, गुलाब देकर पूछा 'Will You Marry Me'  

Bangladesh Vs Ireland 2nd ODI Live Streaming कहां देख सकते हैं
भारत में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड (Fancode) ऐप पर देख सकते हैं. एंड्रॉयड आईओएस फोन फर आप मैच देख सकते हैं. साथ ही अगर आपके पास एंड्रॉयड टीवी है तो वहां भी मैच का लुत्फ ले सकते हैं.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement