Advertisement

BAN vs IRE: आज होगी बांग्लादेश और आयरलैंड की टक्कर, जानें भारत में कहां, कैसे और कब से देखें लाइव

Bangladesh vs Ireland 1st ODI: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे को भारत में ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है.

BAN vs IRE: आज होगी बांग्लादेश और आयरलैंड की टक्कर, जानें भारत में कहां, कैसे और कब से देखें लाइव

ban-vs-ire-1st odi live-streaming and score-when-and-where-watch-bangladesh-vs-ireland-live in india 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शनिवार को बांग्लादेश और आयरलैंड (Bangladesh vs Ireland) की टीमें वनडे मुकाबले के लिए दोपहर 1.30 बजे से सिलहट के मैदान पर उतरेंगी. हाल ही में बंगाल टाइगर्स ने T20 सीरीज में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 3-0 से शिकस्त दी थी. अब बांग्लादेश बुलंद हौसलों के साथ आयरलैंड को धूल चटाने के लिए तैयार है. हालांकि आयरलैंड को बांग्लादेश की टीम कम नहीं आकना चाहेगी. ये वही टीम है जिसने बड़े बड़े टूर्नामेंट्स में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ उलटफेर किया है. सीरीज का पहला मुकाबला (Bangladesh vs Ireland 1st ODI) 18 आज सिलहट में खेला जाएगा. जानें भारत में कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: विलियमसन ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर कूटा, सचिन और सहवाग के रिकॉर्ड को भी छूआ

भारत में कहां देखें BAN vs IRE 1st ODI

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबलें को भारतीय फैंस भी देख सकते हैं. इस सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध होगी. बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे को फैनकोड पर लाइव देखा जा सकता है. सीरीज के सभी मैच फैनकोड पर देखे जा सकते हैं. हालांकि भारत में किसी भी टीवी चैनल पर इस सीरीज के मैचों का टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा.

वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम 

एंडी बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, रॉस अडायर, गैरेथ डेलानी, पॉल स्टर्लिंग, कर्टिस कैम्फर, फिओन हैंड, मैथ्यू हम्फ्रीस, लॉरकन टकर, मार्क अडायर, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, बेंजामिन व्हाइट और क्रेग यंग.

वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम

तमीम इकबाल (कप्तान), नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हिरदोय, यासिर अली, शाकिब अल हसन, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, जाकिर हसन, नसूम अहमद, तस्कीन अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद  और शोरिफुल इस्लाम. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement