Advertisement

Ban Vs Eng 3RD T20: विश्व विजेता इंग्लैंड के सामने सम्मान बचाने की चुनौती, भारत में यहां देखें लाइव मैच 

Ban Vs Eng 3RD T20 Live Streaming: बांग्लादेश ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीत ली है. आखिरी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल जानें.

Ban Vs Eng 3RD T20: विश्व विजेता इंग्लैंड के सामने सम्मान बचाने की चुनौती, भारत में यहां देखें लाइव मैच 

Ban Vs Eng Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज (Ban Vs Eng T20 Series) पर शाकिब अल हसन की टीम कब्जा कर चुकी है. अब तीसरे और आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के सामने करो या मरो जैसी स्थिति है. जोस बटलर किसी भी सूरत में क्लीन स्वीप की शर्मनाक हार से बचना चाहेंगे. इस मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही है. भारत में आप इस मैच का लाइव लुत्फ लेना चाहते हैं तो यहां सारी डिटेल मौजूद है. 

बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कब है? 
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 14 मार्च को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: 'जब दिल टूटना अपरिहार्य लग रहा था', विराट कोहली के शतक पर शशि थरूर का मजेदार ट्वीट

Ban Vs Eng 3RD T20 किस मैदान पर खेला जाएगा? 
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला ढाका के शेर-ए-बंगला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 भारतीय समयानुसार कितने बजे से शुरू होगा? 
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 भारतीय समयानुसार 2.30 बजे से शुरू होगा. मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले टॉस होगा. 

बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मुकाबला भारत में लाइव कहां देख सकते हैं? 
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मुकाबला भारत में टीवी पर देखना चाहते हैं तो आपको निराशा होगी. भारत में किसी भी टीवी चैनल पर मैच का प्रसारण नहीं हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: PSL Points Table: प्लेऑफ की तस्वीर हुई साफ, देखें किस टीम ने लीग राउंड में मारी बाजी कौन रही फिसड्डी

Ban Vs Eng 3rd T20 Live Streaming मोबाइल या लैपटॉप पर कहां देख सकते हैं? 
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल या लैपटॉप पर देख सकते हैं. फैनकोड ऐप (Fancode) पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement