Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

BAN vs ENG 1st ODI: बांग्लादेश के सामने विश्व चैंपियन इंग्लैंड की हालत खराब, सस्ते में पवेलियन लौटी आधी टीम

Bangladesh vs England 1st ODI: 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 65 के स्कोर पर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं.

BAN vs ENG 1st ODI: बांग्लादेश के सामने विश्व चैंपियन इंग्लैंड की हालत खराब, सस्ते में पवेलियन लौटी आधी टीम

ban vs eng 1st odi england batters struggling against bangladesh bowler taskin ahmed shakib al hasan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ढाका में खेला जा रहा बांग्लादेश और इंग्लैंड (Bangladesh vs England) के बीच पहला वनडे (BAN vs ENG 1st ODI) रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. बांग्लादेश के 210 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई इंग्लैंड ने अपने शुरुआती चार विकेट सिर्फ 65 के स्कोर पर गंवा दिए हैं. इससे पहले अंग्रेज गेंदबाजों ने भी धारदार गेंदबाजी की और मेजबान टीम को 209 रन पर ढेर कर दिया. इस पारी में बांग्लादेश के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. हालांकि नजमुल शांटो ने 58 रन की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सका और पूरी टीम 47.2 ओवर में ही ऑलाउट हो गई. 

ये भी पढ़ें: इंदौर में रचा जडेजा ने कीर्तिमान, ऐसा करने वाले कपिल देव के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय और फिलिप साल्ट ने पारी की शुरुआत की. पहले ही ओवर में शाकिब अल हसन ने जैसन रॉय को आउट कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिला दी. इसके बाद फिल साल्ट भी 12 रन बनाकर तैजुल इस्लाम का शिकार हो गए. पाकिस्तान सुपर लीग और बीग बैस लीग में धमाल मचाने वाले जेम्स विंस 6 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद कप्तान बटलर भी 9 रन बनाकर आउट हो गए. विल जैक्स ने 31 गेंदों में 26 रन की  पारी जरूर खेली लेकिन वह भी मेहदी हसन का शिकार हो गए. इंग्लैंड ने 210 रन के जवाब में 103 के स्कोर पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं. 

209 पर ढेर हुई थी बांग्लादेश

इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने 209 रन बनाए. तमिम इकबाल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. तमिम इकबाल और लिटन दास ने पारी की शुरुआत की. दोनों ओपनर्स मिलकर सिर्फ 33 रन जोड़ पाए थे कि लिटन दास को क्रिस वॉक्स ने पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद मार्क वूड ने कप्तान को बोल्ड कर दिया. इसके बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 209 के स्कोर पर ही ढेर हो गई. क्रिस वॉक्स सबसे किफायती गेंदबाज रहे और उन्होंने 8 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाए. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, मोइल अली और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट चटकाए. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement