Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Babar Azam: फॉर्म गई और अब कप्तानी पर भी संकट, बाबर आजम को हटा बेस्ट फ्रेंड होगा नया पाक कप्तान?

Babar Azam Captaincy: एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मिली हार और कप्तान बाबर आजम की खराब फॉर्म के बाद k संकट के बादल मंडरा रहे हैं. बाबर की

Babar Azam: फॉर्म गई और अब कप्तानी पर भी संकट, बाबर आजम को हटा बेस्ट फ्रेंड होगा नया पाक कप्तान?

Babar Azam Form

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान की टीम और बोर्ड के बीच एशिया कप (Asia Cup 2022) में मिली हार के बाद टकराव बढ़ गया है. फाइनल में हार के साथ ही कप्तान बाबर आजम (Babar Azam Form) टूर्नामेंट में रन बनाने के लिए भी संघर्ष करते दिखे थे. अब आरोप-प्रत्यारोप से लेकर उन्हें कप्तानी तक से हटाने की मांग हो रही है. इतना ही नहीं ज्यादातर पूर्व पाक खिलाड़ी उनकी जगह पर उनके अच्छे दोस्त शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं. 

Babar Azam की होगी कप्तानी से छुट्टी?
एशिया कप के फाइनल में मिली हार के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और फैन दोनों ही काफी नाराज हैं. इस हार के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर शोएब मलिक समेत कई पूर्व क्रिकेटर सवाल उठा चुके हैं. अब मिस्बाह उल हक ने भी कप्तान बदलने की बात कही है. 

बाबर और शाहीन अच्छे दोस्त भी हैं

पाकिस्तान के पूर्व कोच मिस्बाह उल हक ने तो टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की तारीफ करते हुए उन्हें कप्तान बनाने का सुझाव दिया है. उन्होंने अफरीदी के लिए कहा कि वह हिम्मती और फैसले लेने वाला कप्तान है. अब वक्त आ गया है कि टी20 की जिम्मेदारी उसे ही सौंपी जाए. बता दें कि मैदान के बाहर शाहीन और बाबर आजम गहरे दोस्त हैं. 

यह भी पढ़ें: Sourav Ganguly: बीसीसीआई को संविधान संशोधन की मंजूरी, खतरे में है सौरभ गांगुली की कुर्सी?

बाबर आजम अपनी फॉर्म के लिए भी कर रहे हैं संघर्ष  
ऐसा नहीं है कि बाबर आजम कप्तानी में ही सिर्फ फ्लॉप हुए हैं बल्कि एशिया कप में उनकी फॉर्म भी पूरी तरह से गायब रही है. ऐसे में उन पर दबाव कम किए जाने की बात कई एक्सपर्ट कर रहे हैं.  पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान को हार मिली और एशिया कप में भी टीम खिताब जीतने से चूक गई है. पाकिस्तान सुपर लीग में भी बाबर आजम की टीम फिसड्डी रही थी जबकि शाहीन शाह अफरीदी की लाहौर कलंदर्स ने खिताब जीता था. 

अब देखना है कि टी20 वर्ल्ड कप तक बाबर की कुर्सी बची रहती है या फिर उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वर्ल्ड कप से पहले अफरीदी की चोट पूरी तरह से ठीक हो जाएगी और वह मैदान पर वापसी करेंगे. 

यह भी पढ़ें: मिर्गी की बीमारी से लड़े, कॉलेज सीनियर से की शादी, जानें रॉबिन उथप्पा बारे में ऐसी 5 दिलचस्प बातें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement