Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Babar Azam ने खरीदी नई स्पोर्ट्स बाइक, वीडियो देख फैंस कहने लगे कंगाल पाकिस्तान के अमीर कप्तान

Babar Azam Sports Bike: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम बाइक और कार के काफी शौकीन हैं. हाल ही में उन्होंने एक नई स्पोर्ट्स बाइक खरीदी है और उसका वीडियो भी शेयर किया है. फैंस इस बाइक के दीवाने हो गए हैं. 

Babar Azam ने खरीदी नई स्पोर्ट्स बाइक, वीडियो देख फैंस कहने लगे कंगाल पाकिस्तान के अमीर कप्तान

Babar Azam New Sports Bike Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बाबर आजम को स्पोर्ट्स बाइक का काफी शौक है और उनके पास कार और बाइक का अच्छा कलेक्शन भी है. हाल ही में उन्होंने एक नई बाइक खरीदी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में बाबर BMW सीरीज की बाइक चलाते दिख रहे हैं. फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ फैंस बाइक और पाक कप्तान की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि कंगाल पाकिस्तान के कप्तान की अमीरी है यह.

20 लाख से ज्यादा कीमत है बाइक की 
बाबर आजम वीडियो में जिस बाइक पर नजर आ रहे हैं वह BMW S1000 RR सीरीज की बाइक है. इस सीरीज की स्पोर्ट्स बाइक का क्रेज दुनिया भर में है. बाइक लवर्स के लिए इसका स्पोर्टी लुक और स्पीड आकर्षण रहा है. कीमत की बात करें तो भारतीय रूपए में 20,25,000 से 24,45,000 तक होती है. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023 Final के साथ पाकिस्तान से एशिया कप की मेजबानी छीन लेगा BCCI, बनाया ये सॉलिड प्लान

कुछ फैंस ने इस दौरान पाकिस्तानी कप्तान को सलाह दी है कि वह इतनी तेज रफ्तार में बाइक नहीं चलाएं क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट के वह सबसे बड़े सितारे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2023: फ्लाइट में तिलक वर्मा सो रहे थे आराम से, वीडियो में देखें सूर्या ने कैसे उड़ाई टीममेट की नींद

एक सोशल मीडिया यूजर को यहां भी भारत के खिलाफ भड़ास निकालने का मौका मिल गया और खुद ही पाकिस्तान की सड़कों की तारीफ करने लगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement