Advertisement

Akshar Patel: रोमांस में बिजी है यह खिलाड़ी, मंगेतर के साथ शेयर की गहरे राज़ वाली फोटो

Akshar Patel Insta Post: बांग्लादेश दौरे से लौटने के बाद ऑलराउंडर अक्षर पटेल फिलहाल वेकेशन पर हैं. रोमांटिक फोटो मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है.

Akshar Patel: रोमांस में बिजी है यह खिलाड़ी, मंगेतर के साथ शेयर की गहरे राज़ वाली फोटो

Akshar Patel Insta Pics

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां मना रहे हैं. अगली सीरीज श्रीलंका (India Vs Sri Lanka Series) के साथ 3 जनवरी से शुरू होने वाली है. उससे पहले खिलाड़ियों के पास परिवार के साथ वक्त बिताने का समय है. अक्षर पटेल (Akshar Patel) भी फिलहाल मंगेतर के साथ वेकेशन पर हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में चिल करते दिख रहे हैं. 

Akshar Patel Instagram Post
अक्षर पटेल ने बहुत ही खूबसूरत लोकेशन से अपनी फोटो शेयर की है. इसका कैप्शन उन्होंने दिया है मुस्कुराते चेहरे, राज़ गहरे. फैंस भी इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और कुछ तो शादी की डेट कब है जैसे  सवाल पूछ रहे हैं. अक्षर छुट्टियों में कहां गए हैं इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन लोकेशन काफी खूबसूरत है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshar Patel (@akshar.patel)

बांग्लादेश सीरीज खत्म होने के बाद इसी सप्ताह वह घर लौटे हैं और माना जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ भी उन्हें मौका मिल सकता है. अक्षर स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी से भी टीम के लिए शानदार योगदान दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: AUS vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट में स्पाइडर-कैम से टकराया गेंदबाज, वीडियो देख हिल जाएंगे  

बर्थडे के दिन प्रपोज किया था मेहा को
अक्षर पटेल ने इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड मेहा को अपने बर्थडे के दिन प्रपोज किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें भी शेयर की थीं. मेहा पेशे से डायटीशियन हैं और अक्षर से उनकी दोस्ती काफी पुरानी है. अभी तक क्रिकेटर ने अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन कहा जा रहा है कि 2023 में कपल शादी कर सकता है. दोनों की शादी उनके होमटाउन से ही होगी. मेहा और अक्षर अक्सर ही सोशल मीडिया पर वेकेशन और आउटिंग की तस्वीरें शेयर करते हैं. 

यह भी पढ़ें: सारी दुनिया को रुलाकर इस साल दुनिया छोड़ गए खेल जगत के ये सितारे 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement