Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Glenn Maxwell Retires from ODI: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल ने वन डे से लिया संन्यास, T20 World Cup खेलेंगे

Glenn Maxwell Retires from ODI: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल ने वन डे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वन डे इंटरनेशनल खेले हैं.

Glenn Maxwell Retires from ODI: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल ने वन डे से लिया संन्यास, T20 World Cup खेलेंगे
Add DNA as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिकेट के 50 ओवर फॉर्मैट से संन्यास से लिया है. वह ऑस्ट्रेलिया की दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. ग्लेन मैक्सवेल ने 149 वन डे इंटरनैशनल मैच खेले हैं. संन्यास का ऐलान करते हुए मैक्सवेल ने कहा कि उनका शरीर अब ODI क्रिकेट को हैंडल नहीं कर सकता है. वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध रहेंगे.
 

मैक्सवेल ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा, 'मुझे लग रहा था कि मैं टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा, मैंने जॉर्ज बेली से लंबी बात की. हमने 2027 के वर्ल्ड कप पर बात की और मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं वर्ल्ड कप खेल सकता हूं. मैंने हमेशा कहा है कि जब तक मैं अच्छा खेल रहा हूं तब तक मैं अपनी जगह नहीं छोडूंगा, लेकिन मैं कुछ और सीरीज़ के लिए रुककर स्वार्थी नहीं होना चाहता.'

201 रन की वो यादगार नाबाद पारी

ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम में खेलना शुरू किया था. ODI में मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 126.70 का है, जो कि आंद्रे रसेल के बाद सबसे ज्यादा है. साल 2023 के  वर्ल्ड कप में मैक्सवेल ने हार की कगार पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया को जिता दिया था. मुंबई में अफगानिस्तान के साथ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया 292 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम 91 रन पर 7 विकेट खो चुकी थी. तब ग्लेन मैक्सवेल ने 201 रन की नाबाद पारी खेली थी. यह ODI में किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की पहली डबल सेंचुरी थी. वहीं, पहली ऐसी डबल सेंचुरी थी जो चेज़ करते हुए लगाई गई थी. ये पहली डबल सेंचुरी थी जो एक नॉन-ओपनर ने लगाई थी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement