Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Aus Vs SA Test: ब्रिसबेन की पिच पर भड़का वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा, लगाई अंग्रेजों की जोरदार क्लास 

Virender Sehwag On Gabba Brisbane Pitch: ब्रिस्बेन की पिच पर 1 दिन में 15 विकेट गिरने पर कई पूर्व क्रिकेटर नाराज हैं. सहवाग ने भी इस पर क्लास लगाई है.

Aus Vs SA Test: ब्रिसबेन की पिच पर भड़का वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा, लगाई अंग्रेजों की जोरदार क्लास 

Aus Vs SA Test Sehwag Slams Gabba pitch

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली हस्तियों में से हैं. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में ब्रिसबेन की पिच (Aus Vs SA Gabba Brisbane pitch) की कई पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना की है. पहले दिन ही इस पिच पर 15 विकेट गिर गए और इसे लेकर रिकी पॉन्टिंग ने भी नाराजगी जताई है. वीरेंद्र सहवाग ने खराब पिच की आलोचना करते हुए यह भी कहा कि भारत में ऐसी पिच होने पर दूसरे देश के क्रिकेट एक्सपर्ट खासी नाराजगी जताते. 

Virender Sehwag ने किय मजेदार ट्वीट 
दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में इसी तरह की पिच थी जिसकी अंग्रेज क्रिकेटरों माइकल वॉन और नासिर हुसैन ने खूब आलोचना की थी. अब ब्रिसबेन की पिच को लेकर इस दोहरे रवैये की ओर इशारा करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, 'त्वाडा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता...' यह शहनाज गिल के मशहूर वीडियो का एक हिस्सा है. 

सहवाग इसके जरिए भारत को लेकर अंग्रेज क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया की ओर ध्यान दिलाना चाहते हैं. उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि अगर भारत में इस तरह की पिच होती तो कई अंग्रेज क्रिकेटर जमकर बुरा-भला कहते. 

यह भी पढ़ें: टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का होगा सूपड़ा साफ, मेजबानों के छक्के छुड़ाने के लिए लौटा यह खिलाड़ी 

ब्रिसबेन की पिच बनी बल्लेबाजों के लिए कत्लगाह 
ब्रिसबेन की पिच काफी मुश्किल थी और दोनों ही टीमों को बल्लेबाजी करने में बहुत मुश्किल हुई. पिच कितनी खराब थी इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि दूसरी पारी में पूरी साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 99 रनों पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया को भी जीत के लिए आखिरी 34 रन बनाने में पसीने छूट गए और उसने 4 विकेट गंवा दिए. पिच की वजह से 5 दिन का टेस्ट मैच महज 2 दिन में खत्म हो गया और इसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है. 

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में हर ओर सचिन...सचिन का शोर, वीडियो देख आपको भी आ जाएगी पुराने दिनों की याद  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement