Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Australia ODI Captain: डेविड वॉर्नर नहीं इस खिलाड़ी को मिली वनडे की कप्तानी, शाहरुख खान से खास कनेक्शन

Pat Cummins ODI Captain: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वनडे कप्तान की घोषणा कर दी है और यह जिम्मेदारी पैट कमिंस को दी गई है. रेस में डेविड वॉर्नर का नाम था.

Australia ODI Captain: डेविड वॉर्नर नहीं इस खिलाड़ी को मिली वनडे की कप्तानी, शाहरुख खान से खास कनेक्शन

pat cummins odi captain

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) के बीच में ऑस्ट्रेलिया ने अपना नया वनडे कप्तान चुन लिया है. एरोन फिंच के संन्यास के बाद से यह जगह खाली थी और इस रेस में डेविड वॉर्नर का नाम भी चल रहा था. हालांकि कप्तानी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) को दी है. कमिंस आईपीएल में केकेआर की ओर से भी खेल चुके हैं. ऐसी खबरें आ रही थी कि डेविड वॉर्नर पर से कप्तानी का बैन हटाया जा सकता है और उन्हें वनडे टीम की कमान सौंपी जा सकती है. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. 

पिछले महीने ही वनडे क्रिकेट से फिंच ने लिया संन्यास 
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बीच पैट कमिंस को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया है. पिछले महीने एरोन फिंच ने 50 ओवर के प्रारूप से संन्यास ले लिया था और उसके बाद से यह जगह खाली पड़ी थी. कमिंस को कप्तान बनाने के पीछे खास वजह बताई जा रही है कि तेज गेंदबाज होने के साथ वह ऑलराउंडर भी हैं. साथ ही. वह पहले से टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी छवि के साथ किसी तरह का विवाद नहीं जुड़ा है. इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर भरोसा दिखाया है. 

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2022 Points Table: जारी है 16 टीमों के बीच विश्वविजेता बनने की जंग

पैट कमिंस ने जताया फिंच का शुक्रिया 
वनडे टीम की कप्तानी मिलने के बाद पैट कमिंस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है. कमिंस ने कहा, 'मैंने फिंच के नेतृत्व में खेलने का पूरा आनंद लिया है और उनसे बहुत कुछ सीखा है. कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने से मैं बहुत खुश हूं और पहले से ज्यादा जिम्मेदार महसूस कर रहा हूं. हमारे पास शानदार खिलाड़ियों से सजी टीम है और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के गौरवशाली इतिहास को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हूं.'

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम कोच के मुरीद हुए गावस्कर, बाबर को भी सिखाया क्रिकेट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement