Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

AUS vs WI 3rd T20: पर्थ में भी आएगी मैक्सवेल की आंधी या पॉवेल की टीम दिखाएगी अपनी ताकत?

Australia vs West Indies 3rd T20 Pitch Report: वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया को लगभग 3 साल से टी20 मुकाबले में नहीं हरा पाई है लेकिन पर्थ में वे इस तिलिस्म को तोड़ना चाहेंगे.

Latest News
AUS vs WI 3rd T20: पर्थ में भी आएगी मैक्सवेल की आंधी या पॉवेल की टीम दिखाएगी अपनी ताकत?

Glann Maxwell vs West Indies

Add DNA as a Preferred Source

टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के शानदार जीत के बाद लगा कि अब आने वाले मैच और भी ज्यादा रोमांचक होंगे. हालांकि ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और वेस्टइंडीज की टीम वनडे सीरीज 3-0 से गंवा बैठी. इसके बाद टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों से सजी कैरेबियन टीम से उम्मीद थी कि वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में तो कंगारुओं को जरूर टक्कर देंगे. सीरीज के पहले मुकाबले में ऐसा देखने को भी मिला लेकिन जीत नहीं मिली और वेस्टइंडीज दूसरा मैच गंवाकर सीरीज हार गई. अब तीसरा और फाइनल मुकाबला पर्थ में खेला जाना है, जहां वेस्टइंडीज की टीम लगभग तीन साल से चले आ रहे तिलिस्म को तोड़ना चाहेगी. 

ये भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट से बाहर हुए KL Rahul, BCCI ने इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

वेस्टइंडीज की टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अकेले मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं. टीम में आंद्रे रसल की वापसी भी हुई है. शाई होप और जैसन होल्डर भी टीम में हैं तो ब्रैंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स ओपनर्स की भूमिका निभा रहे हैं. कप्तान पॉवेल अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं और टीम अभी तक एकजुट प्रदर्शन नहीं कर पाई है. शायद यही वजह है कि कैरेबियन टीम लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप की दहलीज पर खड़ी है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार आज दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर इस मैच को आप लाइव देख सकते हैं. 

पर्थ में तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद

हालांकि पर्थ में वेस्टइंडीज के पास इस तिलिस्म को तोड़ने का मौका है. पर्थ में तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है. जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो उनके बल्लेबाजों को 4-5 ओवर संभलकर खेलना होगा. यहां सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था. यहां अफगानिस्तान के सामने सबसे छोटा स्कोर दर्ज है, वह भी इंग्लैंड के खिलाफ ही हुआ था. अफगानिस्तान की टीम 112 रन पर ढेर हो गई थी. 

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 158 रन का सबसे बड़ा चेज दर्ज है तो 130 रन जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की सामने डिफेंड भी किया है. यहां 60000 दर्शक एक साथ मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. 

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, काइल मायर्स, ओशाने थॉमस, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती.

टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

डेविड वार्नर, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, वेस एगर और जेक फ्रेजर मैकगर्क.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement