Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Usman Khawaja ने किया फिलिस्तीन का समर्थन! इस पत्रकार की चली गई नौकरी; जानें पूरा मामला

उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलियन पत्रकार का समर्थन किया है, जिसकी फिलिस्तीन को सपोर्ट करने की वजह से नौकरी से हाथ धोना पड़ा है.

Latest News
Usman Khawaja ने किया फिलिस्तीन का समर्थन! इस पत्रकार की चली गई नौकरी; जानें पूरा मामला

उस्मान ख्वाजा.

Add DNA as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंका के खिलाफ काफी दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंन पहले टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ दिया था और टीम ने एक पारी और 242 रनों से मुकाबला जीत लिया. इस दोहरे शतक के बाद उस्मान ख्वाजा एक अलग विषय को लेकर काफी चर्चा में हैं. दरअसल, उन्होंने फिलिस्तीन का सपोर्ट किया है, जिसकी वजह से उनका नाम काफी सुर्खियों में आ गया है. इसके अलाना ऑस्ट्रेलिया के एक पत्रकार ने फिलिस्तीन के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर किया था, जो उसे इतना महंगा पड़ा कि उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को नौकरी से धोना पड़ा हाथ

ऑस्ट्रेलियन पत्रकार पीटर लेलोर ने एक स्टेटमेंट जारी करके बताया था कि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन एक ई-मेल आया था, जिसमें कहा गया था कि उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा, मुझे एक बार ये स्पष्ट किया गया था कि कई बहुत बड़ी संस्थाए मेरे पोस्ट पर आपत्ति जता रही हैं. जबकि मुझे दूसरी ओर बताया गया कि ऐसा कुछ भी नहीं है. 

उस्मान ख्वाजा ने पत्रकार का किया समर्थन

आपको बता दें कि उस्मान ख्वाजा इससे पहले भी कई बार फिलिस्तीन का सपोर्ट कर चुके हैं. ऐसा नया नहीं कि उन्होंने ऐसा पहली बार किया है. हालांकि उन्होंने इस बार पत्रकार का स्पोर्ट किया है, जिसकी फिलिस्तीन समर्थन करने के चक्कर में नौकरी चली गई है. उस्मान ख्वाजा ने पीटर लेलोर द्वारा शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "ये बहुत गलत हुआ है. गाजा के लोगों का समर्थन करना यहूदी लोगों के प्रति भेदभाव करना नहीं कहा जा सकता है. न ही ऑस्ट्रेलिया में रह रहे यहूदी भाई और बहनों पर कोई फर्क पड़ेगा. पीटर की नौकरी छीनना न्यान और मानव अधिकारों का उल्लंघन जरूर है."

ख्वाजा ने बनाय वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ उस्मान ख्वाजा ने 232 रनों की दमदार पारी खेली और टीम को एक पारी और 242 रनों से जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाई. इस पारी के साथ ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने श्रीलंका में इतना बड़ा स्कोर किया है. दरअसल, बतौर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 166 रनों का था, जो जस्टिन लैंगर ने बनाया था. वहीं अब उस्मान ने 232 रनों की पारी खेलकर पहले स्थान पर विराजमान हो गए हैं. 

  • 232- उस्मान ख्वाजा, गॉल, 2025
  • 166- जस्टिन लैंगर, कोलंबो, 2004
  • 141- केप्लर वेसल्स, कैंडी, 1983
  • 130- मैथ्यू हेडन, गॉल, 2004
  • 130- शॉन मार्श, कोलंबो, 2016
  • 126- फिल ह्यूजेस, कोलंबो, 2011.

यह भी पढ़ें- चेले के शतक से भी नहीं खुश हैं गुरू! अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने दी खास सलाह, पिता ने किया खुलासा

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement