Advertisement

T20 World Cup: अथिया शेट्टी, रितिका पहुंची ऑस्ट्रेलिया, विराट कोहली को खलेगी अनुष्का की कमी? देखें वीडियो

Athiya Shetty Ritika Sajdeh Video: केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी, रोहित शर्मा की पत्नी रितिका और धनश्री चहल ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं.

T20 World Cup: अथिया शेट्टी, रितिका पहुंची ऑस्ट्रेलिया, विराट कोहली को खलेगी अनुष्का की कमी? देखें वीडियो

kl rahul with athiya 2022 world cup

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है और टीम इंडिया का सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का है. अब खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी पहुंच गए हैं. केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी एडिलेड से मेलबर्न के लिए रवाना होने के दौरान एयरपोर्ट पर नजर आईं. कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका और चहल की वाइफ धनश्री को भी स्पॉट किया गया है. अगले मैच से पहले खिलाड़ियों को अब परिवार के साथ थोड़ा वक्त बिताने का मौका मिलेगा. 

Anushka Sharma नहीं पहुंची हैं ऑस्ट्रेलिया 
आम तौर पर विदेशी दौरों पर अनुष्का शर्मा अक्सर ही विराट कोहली के साथ नजर आती हैं. हालांकि इस बार अनुष्का अब तक कोहली का साथ देने के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंची हैं. वह फिलहाल अपनी मूवी चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग में बिजी हैं. केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया को स्पॉट किया गया है. दोनों के बारे में खबरें हैं कि 2023 में उनकी शादी हो सकती है. एयरपोर्ट पर राहुल अथिया के साथ ही नजर आ रहे थे और उन्हें फोन पर लोकेशन समझाते दिखे. 

फैंस अनुष्का शर्मा के नहीं पहुंचने पर सोशल मीडिया पर मजे भी ले रहे हैं. वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में शुरुआती मुकाबलों में परिवार को साथ लेकर जाने की अनुमति नहीं होती है. हालांकि टूर्नामेंट के बीच में फैमिली खिलाड़ियों के साथ जुड़ सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: एडिलेड पर न्यूजीलैंड और आयरलैंड के मैच में पिच से गेंदबाजों को मिलेगी मदद? जानें डिटेल

जिम्माब्वे के साथ है टीम इंडिया का अगला मुकाबला 
सुपर-12 में अपना आखिरी मुकाबला अब टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के साथ है. अब तक 4 मैच में से 3 में भारतीय टीम को जीत मिली है जबकि साउथ अफ्रीका से हार मिली थी. फिलहाल भारत प्वाइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर है. टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. भारत के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार टीम 15 साल के इंतजार को खत्म करके वर्ल्ड कप जीतकर ही लौटेगी. 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप आयोजन का सुनकर बहुत खुश थे विराट कोहली, खुद खोला राज़ 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement