Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

R Ashwin Video: मैच के बाद जर्सी सूंघते दिखे अश्विन का वीडियो वायरल, अब खुद दिया मजेदार जवाब 

Ashwin sniffing his clothes Video: आर अश्विन अक्सर मजेदार वजहों से भी चर्चा में रहते हैं. जिम्बाब्वे मैच से पहले उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

R Ashwin Video: मैच के बाद जर्सी सूंघते दिखे अश्विन का वीडियो वायरल, अब खुद दिया मजेदार जवाब 

R Ashwin Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. 10 नवंबर को भारतीय टीम फाइनल का टिकट पाने के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी. खिलाड़ी भी थोड़े रिलैक्स मूड में हैं और शॉपिंग वगैरह का आनंद ले रहे हैं. इस बीच आर अश्विन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह जिम्बाब्वे मैच से पहले टॉस के दौरान अपनी जर्सी सूंघते दिख रहे हैं. वीडियो पर लगातार मीम्स बन रहे थे लेकिन अब अश्विन ने खुद जवाब दे दिया है कि आखिर वह क्या कर रहे थे. 

R Ashwin ने बताया आखिर कर क्या रहे थे 
अश्विन से हरभजन सिंह समेत कई खिलाड़ियों ने पूछा कि वह वीडियो में क्या कर रहे हैं. अब अश्विन ने इसका जवाब देते हुए लिखा कि वह साइज अलग तो नहीं है, यह चेक नहीं कर रहे थे. यह भी नहीं देख रहे थे कि कहीं पहले तो नहीं पहन चुके हैं और अंत में बता दूं कि यही चेक कर रहा था कि मेरे परफ़्यूम की खुशबू आ रही है या नहीं. 

अश्विन का यह वीडियो काफी वायरल हुआ है और फैंस इस पर खूब मजे ले रहे हैं. इससे पहले कई खिलाड़ियों और क्रिकेट एक्सपर्ट ने भी इस वीडियो को लेकर मजेदार ट्वीट किए थे. 

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल से पहले गर्लफ्रेंड अथिया के साथ शॉपिंग पर गए केएल राहुल, देखें वीडियो

सेमीफाइनल में खेलेंगे अश्विन या नहीं?
सेमीफाइनल में भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती है और यह मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर है. अब तक वर्ल्ड कप में युजवेंद्र चहल को मौका नहीं मिला है और देखना है कि अश्विन को सेमीफाइनल में प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है या नहीं. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे. भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच गुरुवार 10 नवंबर को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: रिजवान की सूर्या से तुलना पर भड़के शाहिद अफरीदी, अपनी ही टीम के खिलाड़ी को जमकर धोया

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement