Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2022 Semifinal: पूरी दुनिया ने देखा लियोनेल मेसी का जादू, क्रोएशिया को हराकर फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

Argentina Vs Croatia: Lionel Messi की अगुवाई में अर्जेंटीना FIFA World Cup 2022 के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने क्रोएशिया को 3-0 से हराया.

FIFA World Cup 2022 Semifinal: पूरी दुनिया ने देखा लियोनेल मेसी का जादू, क्रोएशिया को हराकर फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

argentina vs croatia semi final argentina reach in fifa world cup 2022 final lionel messi luka modric

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कतर में चल रहा फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है. इस वर्ल्ड कप में अब सिर्फ तीन टीमें बच गई हैं. मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) की अगुवाई वाली अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. अब उनका मुकाबला 18 दिसंबर को मोरक्को या फ्रांस से होगा. इससे पहले अर्जेंटीना की टीम साल 2014 के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे जर्मनी ने हराकर खिताब जीता था. अर्जेंटीना 1978 और 1986 में खिताब जीत चुकी है और अब 36 साल बाद इतिहास दोहराने 18 दिसंबर को मैदान पर उतरेगी. 

Rizwan को लेकर भिड़े दो पुराने साथी, पाकिस्तान क्रिकेट में फिर से उछाला जा रहा कीचड़ 

मेस्सी ने एक पेनल्टी पर गोल कर स्कोरलाइन की शुरुआत की. उन्होंने 34वें मिनट में ही टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. दो मिनट बाद जूलियन अल्वारेज ने टीम को 2-0 से आगे कर दिया. इसके बाद पहले हाफ में कई प्रयास देखने को मिले लेकिन गोल नहीं हो पाया. दूसरे हाफ में क्रोएशिया की टीम शुरू से ही वापसी की कोशिश में दिखी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. 69वें मिनट में मेसी से मिले पास को जूलियन अल्वारेज ने गोल पोस्ट में डाल कर फाइनल की टिकट सुनिश्चित कर ली. 

इस मैच में बने कई रिकॉर्ड्स

अर्जेंटीना की टीम 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है. इस मैच का पहला गोल दागने वाले अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने की बराबरी हासिल कर ली है और फाइनल खेलने के बाद मेसी सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप के मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. लियोनेल मेसी इस वर्ल्ड कप में 5 गोल दाग चुके हैं और उन्होंने फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे की बराबरी कर ली है. मेसी वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 11 गोल दागने वाले अंर्जेटीना के पहले खिलाड़ी बनें हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement