Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Argentina vs Algeria: भारत में कब, कहां और कैसे देखें अर्जेंटीना और अल्जीरिया का मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग, स्क्वाड और मैच डिटेल्स

Argentina vs Algeria Live Streaming in India: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार 17 जून को अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच मुकाबला खेला जाना है.

Latest News
Argentina vs Algeria: भारत में कब, कहां और कैसे देखें अर्जेंटीना और अल्जीरिया का मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग, स्क्वाड और मैच डिटेल्स

Argentina vs Algeria Live Streaming in India (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source
  • फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना और अल्जीरिया के मैच 17 जून को मैच खेला जाएगा.
  • भारत में अर्जेंटीना और अल्जीरिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 पर होगी.
  • अर्जेंटीना ने पिछला फीफा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था. 
  • लियोनल मेसी को मैदान पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार 17 जून को अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच मुकाबला खेला जाना है. डिफेंडिंग चैंपियन टीम अर्जेंटीना जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी. लेकिन अल्जीरिया के सामने जीत आसान नहीं होगी. आइए जानते हैं कि भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी

कब खेला जाएगा अर्जेंटीना और अल्जीरिया मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच ग्रुप स्टेज मुकाबला बुधवार 17 जून 2026 को खेला जाएगा. 

कितने बजे खेला जाएगा अर्जेंटीना और अल्जीरिया मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच ग्रुप स्टेज मुकाबला सुबह 6.30 बजे से खेला जाएगा, जिसमें लियोनल मेसी एक्शन में दिखेंगे.

कहां खेला जाएगा अर्जेंटीना और अल्जीरिया मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच मुकाबला अमेरिका के कैनसस सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं अर्जेंटीना और अल्जीरिया मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 टेलीविजन पर हाल ही में लॉन्च हुए यूनाईट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा. भारत में मैच चार चैनलों पर दिखाए जाएंगे, जिसमें यूनाईट8 स्पोर्ट्स 1 (हिंदी), यूनाईट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी (हिंदी), यूनाईट8 स्पोर्ट्स 2 (इंग्लिश) और यूनाईट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी (इंग्लिश).

भारत में कहां होगी अर्जेंटीना और अल्जीरिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच मुकाबले को फैंस भारत में 'जी5' ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. 

Argentina vs algeria

दोनों टीमों का स्क्वाड

अर्जेंटीना- एमिलियानो मार्टिनेज, गेरोनिमो रूली, जुआन मुसो, नहुएल मोलिना, गोंज़ालो मोंटिएल, क्रिस्टियन रोमेरो, लियोनार्डो बलेरडी, निकोलस ओटामेंडी, लिसेंड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, फैसुंडो मदीना, लिएंड्रो पेरेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, रोड्रिगो डी पॉल, जियोवानी लो सेल्सो, एक्सक्विएल पलासियोस, एंज़ो फर्नांडीज, वैलेन्टिन बारको, लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज़, लुटारो मार्टिनेज़, थियागो अल्माडा, निकोलस पाज़, निकोलस गोंजालेज, गिउलिआनो शिमोन और जोस मैनुअल लोपेज.

अल्जीरिया- औसामा बेनबोट, मेल्विन मास्टिल, लुका जिदान, अचरेफ अबादा, रेयान एट-नूरी, जिनेद्दीन बेलाएड, रफीक बेलघाली, रेमी बेन्सेबैनी, समीर चेरगुई, जौएन हदजाम, आइसा मंडी, मोहम्मद तौगाई, हौसेम औआर, नबील बेंटालेब, हिचम बौदाउई, फ़ारेस चैबी, इब्राहिम माज़ा, यासीन टिट्राउई, रमिज़ ज़ेरौकी, मोहम्मद अमौरा, नादिर बेनबौली, आदिल बौलबिना, फारेस घेडजेमिस, अमीन गौरी, रियाद महरेज और अनीस हादज मौसा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement