Advertisement

Ajinkya Rahane: अक्टूबर बना रहाणे के लिए खुशियों का ओवरडोज मंथ, 3 साल बाद फिर मिली पापा बनने की खुशी 

Ajinkya Rahane Baby Boy: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के घर विजयादशमी दोहरी खुशी लेकर आया है. रहाणे के घर नन्हा शहजादा आया है.

Ajinkya Rahane: अक्टूबर बना रहाणे के लिए खुशियों का ओवरडोज मंथ, 3 साल बाद फिर मिली पापा बनने की खुशी 

Ajinkya Rahane welcomes baby boy

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) घरेलू क्रिकेट में मेहनत कर रहे हैं और इस बीच उनके घर एक और खुशी आई है. पत्नी राधिका ने 5 अक्टूबर विजयादशमी के दिन प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. सुखद संयोग है कि 3 साल पहले इसी दिन रहाणे पहली बार पिता बने थे और तब उनके घर शहजादी आई थी. रहाणे और राधिका की बिटिया का नाम आर्या है.ट्विटर पर क्रिकेटर ने फैंस से खुशी शेयर करते हुए कहा है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. 

Ajinkya Rahane Baby Boy
रहाणे ने ट्विटर पर एक नोट शेयर किया और जानकारी दी कि 5 अक्टूबर को उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है और दोनों मां और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इस खुशी के मौके को साझा करते हुए उन्होंने फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है. इस खबर के सामने आते ही क्रिकेटर को अपने टीम इंडिया के टीममेंट्स और फैंस से खूब बधाइयां मिल रही हैं. 

रहाणे और उनकी बीवी राधिका ने साल 2019 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. दोनों ने 2014 में मराठी रीति-रिवाज से शादी की थी. रहाणे और राधिका एक-दूसरे को लंबे अरसे से जानते थे और डेट करने से पहले अच्छे दोस्त थे. 

यह भी पढ़ें: Ind Vs SA: पहले वनडे में बारिश करेगी गेम खराब? पिच और मौसम का हाल जान लें

बहुत क्यूट है दोनों की लवस्टोरी 
दरअसल कुछ साल पहले अजिंक्य रहाणे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और राधिका की लवस्टोरी बहुत अलग सी है. रहाणे ने बताया था कि वह स्वभाव से ज्यादा पार्टी करना और धूम-धड़ाका पसंद नहीं करते हैं. राधिका से उनकी पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी और तब से दोनों दोस्त ही थे. एक रोज उन्होंने राधिका से बिल्कुल सीधे अंदाज में कह दिया कि वह उनके परिवार से मिलना चाहते हैं क्योंकि उनके साथ उन्हें पूरी जिंदगी बितानी है. इसके बाद रहाणे ने कहा कि जब पहली बार वह रिश्ते की बात करने राधिका के घर गए थे सिंपल टीशर्ट और जींस में थे क्योंकि उन्हें शॉपिंग और फैशन की ज्यादा जानकारी नहीं है. 

यह भी पढ़ें: जोश से भरी युवा टीम इंडिया आज भिड़ेगी साउथ अफ्रीका से, लाइव टेलीकास्ट की डिटेल जानें यहां

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement