Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Afg vs IRE Live streaming: अफगानिस्तान ने बना लिया है आयरलैंड को घेरने का प्लान, जानें कहां देखेंगे लाइव

Afghanistan vs Ireland T20 Live streaming: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच में होना है मेलबर्न पर कांटे का मुकाबला, जानें कहां और कैसे देखेंगे लाइव

Afg vs IRE Live streaming: अफगानिस्तान ने बना लिया है आयरलैंड को घेरने का प्लान, जानें कहां देखेंगे लाइव

afg vs ire t20 wc

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर 12 के ग्रुप 1 के मैच 28 अक्टूबर को होने हैं. 28 अक्टूबर को दो मैच होंगे जिसमें पहला मैच खेला जाएगा अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच और दूसरा मुकाबला होगा इंग्लैड बनाम ऑस्ट्रेलिया. ये दोनों ही मुकाबले बेहद होने वाले हैं. अफगानिस्तान को जहां अभी भी अपना खाता खोलने का इंतजार है वहीं आयरलैंड, इंग्लैंड को हराने के बाद विश्वास से भरी हुई है. अपना दिन हो तो ये दोनों ही टीमें बड़ी से बड़ी टीम को मात देने में सक्षम हैं. 

कहां और कितने बजे होगा मैच

Afghanistan vs Ireland T20 World Cup match भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा. मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. जहां चौके-छक्के लगाना आसान नहीं होगा. मेलबर्न की बड़ी बाउंड्री पर वही खिलाड़ी लंबे शॉट लगा सकेगा जिसमें पावर हिटिंग की क्षमता हो या फिर जिसके पास बेहतरीन टाइमिंग हो.

वर्ल्ड कप का किंग बनने के लिए कोहली को चाहिए 28 रन, बल्लेबाजी औसत देख नहीं होगा यकीन

क्या होगी रणनीति

मैच के लिए अफगानिस्तान और आयरलैंड दोनों ने ही प्लान बना लिया होगा. अफगानिस्तान आयरलैंड को अपने स्पिन गेंदबाजी के जाल में फंसाने की कोशिश करेगी. आयरलैंड में कई बड़े हिटर्स हैं, लेकिन स्पिन गेंदबाजी के आगे वो थोड़े कमजोर दिखाई देते हैं. श्रीलंका ने भी आयरलैंड को स्पिन के जाल में फंसा कर चोक कर दिया था. अफगानिस्तान के पास राशिद खान जैसा वर्ल्ड क्लास स्पिन गेंदबाज है जो आयरलैंड को रोकने का काम बखूबी कर सकता है.

कैसा रहेगा मौसम

कल होने दोनों मैचों पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आसमान में बादल रहेंगे और उमस भी 70 प्रतिशत के करीब रहेगी, जिस कारण कल भी बारिश हो सकती है. साथ ही तापमान भी कम रहेगा और हवा भी चलेगी. जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी.

ENG vs IRE T20 World Cup: आयरलैंड ने निकाली इंग्लैंड की हवा, 5 रन से हराया

कहां देखें लाइव

Afg vs Ire T20 Match live streaming देखने के लिए आपके पास डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए. टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार ऐप पर ही उपलब्ध है. इसके अलावा टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement